Coronavirus से ईरान में हाहाकार, लाशों को दफनाने के लिए मैदान बन गए कब्रिस्‍तान

तेहरान। कोरोना वायरस अब तेजी से चीन के बाहर दुनिया के बाकी देशों में फैल रहा है। मीडिल ईस्‍ट का देश ईरान इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित होने वाला देश है। अब तक वायरस ने 4000 से ज्‍यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं एक लाख से ज्‍यादा लोग इससे संक्रमित है। ईरान और इटली में तेजी से नए केसेज की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। ईरान से आई एक एक तस्वीर ने हर किसी को डराकर रख दिया है। सैटेलाइट की मदद से ली गईं इन तस्‍वीरों में नजर आ रहा है कि कैसे लाशों को दफनाने के लिए एक बड़े से मैदान में बड़े गड्ढे खोदे गए हैं।

गुरुवार को 75 और मौतें

गुरुवार को 75 और मौतें

ईरान में कोरोना वायरस की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां पर गुरुवार को 75 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है। इस नए आंकड़ें के बाद ईरान में कोराना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्‍या 429 हो गई है। इस जानकारी के बीच ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट की एक रिपोर्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अखबार ने दावा किया है कि पिछले माह जब कोरोना वायरस का मामला सामने आया था तो उस समय से ही ईरान ने लाशों को दफनाने के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया था।

दो फुटबॉल मैदान बराबर गड्ढे

अखबार की मानें तो ये गड्ढे करीब दो फुटबॉल मैदान के बराबर हैं। अखबार का कहना है कि ये कब्रें राजधानी तेहरान से करीब 120 किलोमीटर दूर कूम सिटी के पास खोदे गए। सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में ये कब्र साफ-साफ दिख रहे हैं। ईरान में सरकारी आकंड़ों के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पिछले दिनों ईरान के कई मुर्दाघरों में काले बोरों में बंद कई लाशों का वीडियो वायरल हुआ था।

24 घंटे में 1000 से ज्‍यादा केस

24 घंटे में 1000 से ज्‍यादा केस

ईरान में इस्लामिक परंपरा के तहत शव को दफनाने से पहले उन्हें साबुन और पानी से धोया जाता है, लेकिन जिन शवों के बारे में ये पुष्टि हो रही है कि इनकी मौत कोरोना वायरस से हुई है उस पर दफनाते वक्त कैलशियम ऑक्साइड का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि इससे मिट्टी पर कोई असर ना पड़े। इसी वजह से मुर्दाघरों के बाहर वायरस की टेस्टिंग में समय लगने के चलते लाशों का ढेर लग गया। ईरान के हेल्‍थ ऑफिशियल्‍स ने बताया है कि 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 1075 नए केस सामने आए हैं।

इटली में 827 मौतें

इटली में 827 मौतें

चीन के बाद, कोरोना वायरस का सबसे बुरा असर इटली में हुआ है। इटली में 12,462 मामले सामने आए हैं और अब तक 827 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में 10,000 मामले सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में 7,869 मामले और 66 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद फ्रांस में 2,281 मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है। क्यूबा और जमैका में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले सामने आए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+