रूस: राजधानी मॉस्‍को में 1000 से ज्‍यादा मरीज होने के बाद लॉकडाउन

मॉस्‍को। रूस की राजधानी मॉस्‍को में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। करीब 12.5 मिलियन आबादी वाले मॉस्‍को में कोरोना वायरस के एक हजार से ज्‍यादा मरीज हो गए हैं। इस आंकड़ें के बाद रूस की सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। इस लॉकडाउन के बाद मॉस्‍को में कई तरह के बिजनेस बंद हो गए हैं। यह बात और ज्‍यादा गौर करने वाली है कि रूस की तरफ से तीन दिन पहले ही बयान दिया गया था कि महामारी के रूस में होने के प्रमाण नहीं हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : China में सामने आए 31 New Positive Case, 4 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus-who-150

    100 मीटर के दायरे में टहला सकेंगे जानवर

    30 मार्च से लागू लॉकडाउन में लोगों को उनके घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिर्फ कुछ मजदूरों के लिए ही छूट दी गई है। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी, राशन के सामान, दवाईयों और घर के 100 मीटर के दायरे में पालतू जानवरों को टहलाने पर छूट दी गई है। साथ ही कचरा फेंकने के लिए भी छूट दी गई है। लोगों को मॉस्‍को से निकलने और यहां पर दाखिल होने की भी परमिशन नहीं होगी। मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक स्‍थानीय नागरिकों को भी बस चार घंटे की छूट दी गई है ताकि वह नए नियमों के अनुसार खुद को ढाल सके। मेयर की पर्सनल वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपडेट की गई है। इसमें लिखा है कि यूरोप और अमेरिका में महामारी के लिए नकारात्‍मक घटनाक्रमों को देखते हुए फैसला किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+