कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में इंग्‍लैंड, शुक्रवार से होगा फिर लॉकडाउन

लंदन। यूरोप इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम (यूके) समेत यूरोप के कई देश रोजाना हजारों की संख्‍या में आने वाले कोरोना केसेज से परेशान हैं। जहां फ्रांस से नाइट कर्फ्यू के साथ प्रतिबंधों की शुरुआत कर दी है तो वहीं यूके में भी लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है। इंग्‍लैंड में शुक्रवार से आधी रात को लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। टीयर 2 लॉकडाउन के तहत किसी को भी अपने घर में लोगों को बुलाने की मंजूरी नहीं होगा। साथ वह किसी घरों से बाहर भी नहीं निकलेंगे।

england-coronavirs.jpg

लगातार बढ़ रहा संक्रमण

लंदन में लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर 90 लाख लोगों को पब्‍स और रेस्‍टोरेंट में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब यहां की आबादी इन जगहों पर जाकर लोगों से नहीं मिल सकेगी। लंदन में सांसदों को सरकार के इस आदेश के बारे में गुरुवार को कॉन्‍फ्रेंस कॉल के जरिए जानकारी दे दी गई है। लंदन के मेयर सादिक खान पिछले काफी समय से लोगों को आगाह करते आ रहे थे कि संक्रमण दर में इजाफा हो रहा है और आने वाले समय में सख्‍त फैसले लेने पड़ेंगे। इंग्‍लैंड में थ्री टीयर सिस्‍टम है और इस सिस्‍टम के तहत देश में लोगों को मीडियम हाई या फिर हाई रिस्‍क की कैटेगरी में रखा जा रहा है। मीडियम लेवल में वही प्रतिबंध हैं जो शुक्रवार से लागू हो रहे हैं तो हाई लेवल में लोगों को घरों के अंदर आने की मंजूरी नहीं है। साथ ही तीसरी स्‍तर पर बहुत कड़े प्रतिबंध होते हैं जिनमें बार को भी बंद करना शामिल होता है।

WHO ने दी चेतावनी

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) के यूरोप ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि कोरोना वायरस के केसेज में असाधारण तौर पर इजाफा देखा गया है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में कड़े प्रतिबंध अपेक्षित हैं। डब्‍लूएचओ के यूरोप ऑफिस के मुखिया डॉक्‍टर हैंस क्‍लग ने कहा है कि महामारी की रोकथाम के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्‍होंने इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि इस असाधारण समय को रोकने के लिए कुछ बहुत ही विस्‍तृत और जटिल कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। उन्‍होंने यूरोपियन देशों और नागरिकों से अपील की है कि वो वायरस को नियंत्रित करने में अपनी कोशिशों के साथ समझौता हरगिज न करें। उनका कहना था कि बहुत से कोविड-19 के केसेज ऐसे हैं जो घरों के अंदर और समुदायों में ही फैल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+