डोनाल्ड ट्रंप ने जाहिर किया शक, कोरोना वायरस पर आंकड़ों को छिपा रहा है चीन

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस से जुड़े चीन के आंकड़ों पर शक जताया है। अमेरिकी सांसदों ने एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर चीन पर इस पूरे मामले की सच्चाई को छिपाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद ट्रंप ने भी इस पर यह प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और इससे मरने वाले लोगों की संख्या से जुड़े आंकड़ों को छिपा रहा है।

coronavirus, america, china, donald trump, कोरोना वायरस, अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप, चीन

ट्रंप ने कहा, कोरोना के मामलों को लेकर चीन के आंकड़े सही हैं या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। ये थोड़े कम लग रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, चीन से अमेरिका के संबंध अच्छे हैं और शी जिनपिंग मेरे दोस्त हैं लेकिन उनके आंकड़ों पर जरूर शक है।

दरअसल, अमेरिकी संसद के रिपब्लिकन सांसदों ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की ओर ध्यान दिलाया था जिसमें अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला दिया गया था। इसके मुताबिक, चीन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और इससे हुई मौतों का सही आंकड़ा नहीं बता रहा और दुनिया को गुमराह कर रहा है।

बीते कुछ समय से चीन में कोरोना से संक्रमण और मौत के बहुत कम मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ चीन कह रहा है कि उसने रोग पर काबू पा लिया है तो वहीं दुनिया में कई नेता और संगठन कह रहे हैं कि चीन आंकड़े छुपा रहा है।

चीन में अभी तक की जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 81,589 मामले सामने आए हैं और और 3,318 लोगों की मौत हुई है। वहीं अमेरिका में चीन से काफी दिन बाद ये वायरस फैला। जहां दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दुनिया में इस वायरस के चपेट में आए लोगों की संख्या अब साढ़े नौ लाख के करीब जा चुकी है। वहीं 48 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+