इटली में एक ही दिन में Coronavirus की वजह से गई 475 लोगों की जान
रोम। इटली में कोरोना वायरस ने एक ही दिन में 475 लोगों की जान ले ली है। अब यहां पर इस जानलेवा बीमारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 3,000 के करीब पहुंच गई है। वायरस फैलने के बाद से यह मृतकों का अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। इटली में अब कोरोना वायरस के 35,713 केस हैं और इसमें से 4,000 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

यूरोप पर कोरोना का सबसे ज्यादा कहर
नॉर्दन इटली के लोम्बार्डी में इस वायरस का सबसे बुरा असर देखने को मिल रहा है। यहां पर एक ही दिन में 319 लोगों की मौत हुई है। चीन के बाद इटली दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां पर कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर बरपा है। दुनियाभर में अब तक इस महामारी की वजह से 8,758 लोगों की मौत हो गई है। यूरोप में अब तक कोरोना वायरस के 200,000 केस मिले हैं। यूरोप दुनिया का वह हिस्सा है जहां पर दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना केस हैं और 80 प्रतिशत केस सिर्फ यूरोप और वेस्टर्न पैसेफिक क्षेत्र में हैं जिसमें एशिया का ज्यादातर हिस्सा आता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। कई देशों ने बड़े कदम उठाएं हैं जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और बड़े आयोजनों को रद्द करना शामिल है। डब्लूएचओ के चीफ टेडरॉस घेब्रेयूसेस ने कहा हे कि अभी सबसे अहम है कि महामारी को नियंत्रित करना और इसे रोका जाए। देशों को हर हाल में आइसोलेशन को अपनाना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications