Coronavirus: वायरस ने ली अब तक 724 लोगों की जान, चीन के हुबेई में एक ही दिन में 81 मौतें
Recommended Video
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 724 पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस खतरनाक वायरस की वजह से सार्स का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। गुरुवार तक यह आंकड़ा 636 था। संक्रमित लोगों की संख्या 31,161 थी। बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) की तरफ से कहा गया था कि पहली बार वायरस के संक्रमण के केस में गिरावट देखी गई है। चीन के हुबई प्रांत में शनिवार को वायरस की वजह से मौत के 81 नए मामले सामने आए हैं। हुबेई प्रांत ही इस महामारी का केंद्र है।

यह भी पढ़ें- पहली बार Coronavirus के बारे में बताने पर डॉक्टर मिली थी धमकी
टूट जाएगा सार्स का रिकॉर्ड
साल 2002-2003 में सार्स की वजह से चीन में 774 लोगों की मौत हो गई थी और इसके बाद यह वायरस दूसरे देशों में फैल गया था। माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है क्योंकि हुबेई में स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह से चौपट हो चुका है। चीन ने दो अधिकारियों को हुबेई में नियुक्त किया है और दोनों को यहां पर कोरोना वायरस के मामलों पर नजर रखेंगे। एक मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि वुहान हॉस्पिटल में वायरस तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत हो गई है। डॉक्टर ली की मौत के बाद से चीन के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा और विद्रोह की स्थिति है। दरअसल डॉक्टर ली ही वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें इस जानलेवा वायरस के बारे में पता चला था। पुलिस ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को भी इस बारे में बताया तो फिर यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। ली को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था। चीन की अथॉरिटीज की तरफ से अब इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications