पहली बार Coronavirus के बारे में बताने पर डॉक्‍टर ली को मिली थी धमकी, मौत के बाद बने चीन के हीरो

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस की वजह से डॉक्‍टर ली वेनलियांग की मौत हो गई है। डॉक्‍टर ली की मौत के बाद से चीन के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्‍सा और विद्रोह की स्थिति है। दरअसल डॉक्‍टर ली ही वह पहले ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्‍हें इस जानलेवा वायरस के बारे में पता चला था। पुलिस ने उन्‍हें धमकी दी थी कि अगर उन्‍होंने किसी को भी इस बारे में बताया तो फिर यह उनके लिए अच्‍छा नहीं होगा। ली को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था।

पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार

पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार

डॉक्‍टर ली चीन में हीरो बन गए हैं। उन्‍हें वुहान पुलिस ने पिछले माह अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उन्‍होंने इसके बाद अपने क्‍लासमेट को प्राइवेट वीचैट पर सार्स जैसे वायरस को लेकर आगाह भी किया था। उन्‍होंने अपने दोस्‍त को बताया था कि सार्स जैसा वायरस देश में फैल रहा है और वुहान महामारी का केंद्र है। ग्‍लूकोमा के एक मरीज का इलाज करने के बाद वह इस महामारी के संपर्क में आ गए थे। उस समय उन्‍हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह वायरस उन तक कैसे पहुंचा।

आईसीयू में हुई मौत

आईसीयू में हुई मौत

गुरुवार को स्‍थानीय समयानुसार रात 9:30 बजे डॉक्‍टर ली की मौत हुई। डॉक्‍टर ली के साथी ने वीबो पर यह न्‍यूज पोस्‍ट की थी और उन्‍होंने बताया कि डॉक्‍टर ली को आईसीयू में भेजा गया था। यहीं पर उनकी मौत हो गई थी। चीन के अंग्रेजी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से पहली बार इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद वीबो पर सोशल मीडिया डिस्‍कशन प्‍लेटफॉर्म को लोगों को लिए खोल दिया गया था। वी चैट और वीबो पर उनकी मौत सबसे ज्‍यादा चर्चित विषय बन गया। ये दोनों ही चीन के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म हैं।

सरकार से की माफी की मांग

सरकार से की माफी की मांग

लाखों लोग उनके बारे में सर्च करने लगे और पोस्‍ट लिखने लगे। डॉक्‍टर की मौत के बाद चीन की एंटी-करप्‍शन एजेंसी, नेशनल सुपरवाइजरी कमीशन की तरफ से शुक्रवार को एक टीम को हुबेई भेजने का ऐलान किया गया है। एजेंसी ने कहा है कि वह इस मामले की पूरी विस्‍तृत जांच करेगी। वी चैट और वीबो पर ली की मौत के बाद लोग प्रतिक्रिया दे रहे थे। वीबो पर 'ली वेनलियांग' और 'वुहान की सरकार को डॉक्‍टर ली से माफी मांगनी होगी' टॉपिक्‍स सारा दिन ट्रेंड कर रहे थे।

636 लोगों की मौत

636 लोगों की मौत

पहले घंटे में न्‍यूज के अलावा इससे जुड़ी बाकी खबरें तेजी से ट्रेंड कर रही थीं। डॉक्‍टर ली की मौत ने देश की जनता को खासा नाराज कर दिया है। इस वायरस की वजह से चीन में 636 लोगों की मौत हो गई है। 31,161 लोग इससे संक्रमित हैं। बुधवार को वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से कहा गया था कि पहली बार वायरस के संक्रमण के केस में गिरावट देखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+