चीन में बढ़ रहे कोरोना 'डबल म्यूटेंट' वेरिएंट के मामले, अभी तक दर्ज हुए 18 केस
नई दिल्ली, 6 मई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण में आई तेजी की प्रमुख वजह बना डबल म्यूटेंट वेरिएंट अब वायरस के मूल उद्गम स्थल चीन तक पहुंच गया है। चीन में भी अभी तक इस डबल म्यूटेंट वेरिएंट के 18 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 3 ऐसे चीनी नागरिक हैं जो नई दिल्ली के आस-पास काम कर रहे थे और पिछले महीने ही अपने देश लौटे थे।

चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सरकारी मीडिया को बताया कि अभी भारत से आने वाले नागरिकों के जरिए और कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं लेकिन इसके चलते संक्रमण में तेजी नहीं आएगी क्योंकि चीन में प्रवेश और स्क्रीनिंग के लिए सख्त नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
नेपाल के रास्ते पहुंचे थे चीन
सीडीसी वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में तीन चीनी नागरिक काठमांडू के रास्ते भारत से दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर चांगक्विंग लौटे थे। इनमें कोविड-19 संक्रमण पाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक तीनों मरीज नोएडा स्थित एक मोबाइल फोन कंपनी में काम कर रहे थे। इन्होंने 19 अप्रैल को एक चार्टर्ड कार में सुरक्षात्मक कपड़े एन 95 मास्क, काले चश्मे और दस्ताने पहनकर नई दिल्ली की यात्रा की थी।
वे दो दिनों के लिए नेपाल के एक होटल में रुके थे और फिर 21 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम चीन के चांगक्विंग के लिए उड़ान भरी। यहां उतरने के बाद उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया जिसमें उन्हें पॉजिटव पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications