कोरोना वायरस: अमेरिका में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 70 हजार नए केस

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश अमेरिका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में अमेरिका में 70,000 से ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं। ये ना सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में नए कोरोना मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

Recommended Video

    Coronavirus: America में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 70 हजार केस,आंकड़ा करीब 33 लाख | वनइंडिया हिंदी
    अमेरिका में कोरोना केस, अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस, corona in america, highest spike in america, coronavirus, america, अमेरिका , कोरोना वायरस

    अमेरिका में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 33 लाख के करीब पहुंच गई है। अमेरिका में 1 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों की जानइस वायरस से गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 4,26,016 केस सामने आए हैं। न्यूयॉर्क में ही 32,375 लोग मारे गए हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील और फिर भारत सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश हैं। वहीं पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या 1.26 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या साढ़े पांच लाख पार हो गई है।

    भारत में भी एक दिन में रिकॉर्ड नए केस

    भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को सरकार की ओर से बताया गया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं। ये पहली बार है जब देश में एक दिन में इतने ज्यादा केस सामने आए हों। देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए मामले और मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7862 नए कोरोना मामले आए है। इसके बाद तमिलनाडु में 3680, कर्नाटक में 2313, दिल्ली में 2089, तेलंगाना में 1278 नए मामले आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+