Corona vaccine Update: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा, कोरोना वैक्सीन के अंतिम चरण में पहुंची जॉनसन एंड जॉनसन

Corona vaccine Update: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा कोरोना वैक्सीन के अंतिम चरण में पहुंची अमेरिकी कंपनी

नई दिल्ली। Corona vaccine Update. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम स्टेज में पहुंच गई है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी कामियाबी हासिल कर ली है। कंपनी का क्लिनिकल ट्रायल अंतिम चरण में है। इस कंपनी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के कैंडिडेट वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण तक पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine Update:वैक्सीन के अंतिम चरण में Johnson & Johnson, ट्रंप का दावा |वनइंडिया हिंदी
    Corona vaccine Update: American Company Johnson & Johnson have announced that their vaccine has reached final stage of clinical trials.

    व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने घोषणा की है कि वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में उनका कैंडिडेट अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रंप ने अमेरिकियों ने अनुरोध किया कि वो कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लिए आगे आएं। वैक्सीन परीक्षणों के लिए खुद को पंजीकृत करांए और वैक्सीन ट्रायल में वॉलेंटियर्स की भूमिका निभाए।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में आर्थिक सुधारों की भी चर्चा की और कहा कि हमने अमेरिका के इतिहास में सबसे तेज आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण विज्ञान विरोधी है। मुझे नहीं पता कि उनका दृष्टिकोण क्या है। उन्होंने कहा कि जो बिडेन चीन और यूरोप की यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध और रणनीतियों के विरोधी है। उन्होंने कहा कि हमारी योजना कोरोना वायरस को कुचलने की है, लेकिन बिडेन अमेरिका को कुलचना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+