कोरोना से रिकवर हुआ शख्स क्या दोबारा फैला सकता है संक्रमण? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

कोरोना नेगेटिव शख्स क्या दोबारा नहीं फैलाएगा संक्रमण?

नई दिल्ली। इस वक्त पूरी दुनिया कई बड़े त्योहारों का इंतजार कर रही है। वर्ल्ड लेवल पर क्रिसमस तो वहीं भारत में छठ पूजा को लेकर लोगों की तैयारी जोरो पर है। कोरोना महामारी के बीच लोगों ने जीना सीखा ही था कि भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली और नए मामले तेजी से सामने आने लगे। वहीं इन हालातों के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के तुरंत बाद भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर सभाओं का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में यहां सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट इस बात की गारंटी देती है कि जिस व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, वो किसी और को कोरोना से संक्रमित नहीं करेगा?

corona report

इस बारे में क्या है एक्सपर्ट की राय

इस सवाल का जवाब जब एक्सपर्ट से पूछा गया तो वो इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि एक कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट सुरक्षित होगी। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह है कि एक व्यक्ति जो SARS Cov -2 से संक्रमित हो चुका है, उसे एहतियात बरतनी चाहिए और सभी जरूरी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

कोरोना टेस्ट एक निश्चित समय की देता है रिपोर्ट

इस सवाल का जवाब देते हुए जॉर्जटाउन सेंटर फॉर ग्लोबल हेल्थ साइंस की वायरोलॉजिस्ट डॉ एंजेला रासमुसेन का कहना है,"व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से आपको परीक्षण के परिणामों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी वक्त किया गया कोरोना टेस्ट आपको सिर्फ एक निश्चित समय की पॉजिटिव रिपोर्ट बता सकता है।"

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एक हफ्ते तक रहें क्वारंटीन

एक्सपर्ट का कहना है कि टेस्टिंग का रिजल्ट शरीर में वायरस की उपस्थिति का पता लगाने में फेल भी हो सकता है। ऐसा उस स्थिति में हो सकता है कि जब संक्रमित व्यक्ति को संक्रमित होने के तुरंत बाद ही टेस्ट किया जाए। कुल मिलाकर एक्सपर्ट भी ये मानते हैं कि किसी व्यक्ति का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भी वो वायरस फैला सकता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी कम से कम एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+