शंघाई में कोरोना ने मचाया हाहाकार, लॉकडाउन में सामने आए रिकार्ड तोड़ Symptomatic Covid केस
शंघाई, 16 अप्रैल: चीन के संघाई में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। यहां लॉकडाउन में रिकार्ड तोड़ Symptomatic Covid केस सामने आए हैं। चीन में नए कोविड मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया इसके बावजूद कोरोना के नए केस में कमी नहीं बल्कि तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और कोविड से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

शनिवार को दर्ज हुए इतने केस
शंघाई, जो चीन के नवीनतम प्रकोप के केंद्र बन चुका है वहां कोरोना विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है। संघाई में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ 3,590 कोरोना सिमस्टम वाले मामले सामने आए और वहीं 15 अप्रैल को 19,923 asymptomatic केस दर्ज किए।asymptomatic मामले की संख्या एक दिन पहले 19,872 मामलों से थोड़ी अधिक थी।
लॉकडाउन के बावजूद लोगों में तेजी से फैल रहा कोरोना
ये कोरोना का जबरदस्त प्रकोप तब है जब शहर के 25 मिलियन रहने वालों में से अधिकांश लॉकडाउन में हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि चीन ने 15 अप्रैल को 24,791 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जिनमें से 3,896 में कोरोना के लक्षण दिखे और 20,895 ऐसे थे जिन्हें किसी कोरोना पेसेन्ट के संपर्क में आने के बाद कोविड हुआ।
कंपिनयों ने किया 14 दिन का लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झेंग्झौ हवाईअड्डा, हेनान के मध्य प्रांत में एक इंडस्ट्रियल एरिया है, जिसमें ऐप्पल इंक सप्लायर फॉक्सकॉन सहित कंपनियों की विनिर्माण सुविधाएं हैं, उसने शुक्रवार को "महामारी की स्थिति के बिगड़ने के बाद " 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की।
लॉकडाउन के कारण चीन पर पड़ेगी आर्थिक मार
यह घोषणा तब हुई जब उत्तर-पश्चिमी शहर जियान ने कहा कि यह इस महीने दर्जनों COVID-19 संक्रमणों के बाद अपने 13 मिलियन निवासियों पर अस्थायी रूप से आंशिक रूप से तालाबंदी करेगा। नए प्रतिबंध व्यापक सप्लाई चेन को बाधित करेंगे। Apple सहित कंपनियों से शिपमेंट में देरी की संभावना है। अर्थशास्त्रियों का यह भी कहना है कि प्रतिबंधों का असर इस साल देश की आर्थिक विकास दर पर पड़ेगा।
कंपनियों को बंद करना पड़ सकता है निर्माण कार्य
चीन के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार शाम को तेजी से धीमी विकास दर को कम करने के लिए बैंकों को नकदी की मात्रा में कटौती की। शुक्रवार को चीनी इलेक्ट्रिक-कार मार्कर एक्सपेंग के प्रमुख ने कहा कि अगर शंघाई और आसपास के क्षेत्रों में सप्लायर काम फिर से शुरू नहीं कर सकते हैं तो वाहन मेनिफ्रेक्चर्स को अगले महीने उत्पादन स्थगित करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications