Choi Sung-bong: फेमस कोरियाई सिंगर की मौत, आत्महत्या का अंदेशा, मरने से पहले लोगों से मांगी थी माफी
दक्षिण कोरियाई गायक चोई सुंग बोंग की 33 साल की आयु में मृत्यु हो गई है। चोई सुंग बोंग राजधानी सियोल स्थित अपने घर में मंगलवार सुबह मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि चोई सुंग बोंग ने आत्महत्या की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गायक ने अपनी मौत से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक नोट पोस्ट किया था, जिससे उनके आत्महत्या करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

चोई सुंग-बोंग ने पोस्ट में उन लोगों से माफी मांगी थी, जिन्हें उनकी बेवकूफियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा था।
गायक बोंग ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए नोट में लिखा था, "मुझे 2011 से अब तक, बहुत से लोगों का अटेंशन और प्यार मिलता रहा है। मैं आपको हृदय से धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मेरी मूर्खतापूर्ण गलतियों से जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसके लिए मुझे खेद है।"
चोई सुंग बोंग अपने स्वास्थ्य से जुड़े विवाद के लिए चर्चा में रहे थे। उन्होंने 2 साल पहले ये दावा किया कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं। इलाज कराने के लिए उन्होंने लोगों से मदद करने की अपील की थी।
लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने सबसे झूठ कहा था। चोई ने सिर्फ पैसा ऐंठने के लिए कैंसर से पीड़ित होने की खबर फैलाई थी। उन्हें इलाज के लिए दान में काफी पैसे मिले थे। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।
मृत्यु से एक दिन पहले लिखे नोट में चोई सुंग बोंग ने कहा कि उन्होंने उन सभी को पैसे लौटा दिये हैं जिन्होंने उन्हें दिए पैसे वापस मांगे थे। बोंग ने कहा, "मुझे जीवन की यात्रा के बारे में कोई पछतावा नहीं है कि मैंने शानदार ढंग से जीया है। मैंने अपनी पूरी क्षमता के साथ जिया है और हर दिन खुश रहने की कोशिश की है।"
चोई सुंग बोंग 2011 में टीवीएन ऑडिशन कार्यक्रम 'कोरियाज गॉट टैलेंट' में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद प्रसिद्ध हुए। एन्नियो मोरिकोन के नैला फंटेशिया गाकर, चोई ने न सिर्फ कार्यक्रम में मौजूद जजों को बल्कि दुनियाभर के संगीत प्रमियों को भी प्रभावित किया था। इनमें जस्टिन बीबर जैसी हस्तियां भी शामिल थीं।
इसके बाद चोई सुंग बोंग ने कोरियाई लेबल बोंग बोंग कंपनी के साथ एक रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद उन्होंने एक गरीब युवा से प्रसिद्ध गायक तक की अपनी यात्रा के बारे में एक बेस्टसेलिंग संस्मरण प्रकाशित किया।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में गायक चोई सुंग बोंग ने बताया था कि अपने जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना किया। फीस न होने की वजह से उन्हें म्यूजिक छोड़नी पड़ी। वह बचपन में एक अनाथालय से भाग गए और मजदूरी कर लंबे समय तक जीवन बिताया। इसके बावजूद उन्होंने गायक बनने के अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications