‘चांद पर पहुंचने की नई दौड़ में भारत ने हासिल किया पहला स्थान’, चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनिया भर से आ रही बधाई

23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज उगा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

इस अंतरिक्ष अभियान से कुछ ही दिन पहले रूस का लूना-25 अपने मिशन में नाकामयाब साबित हुआ था। ऐसे में दुनियाभर का ध्यान अब भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर था। अब जब भारत चांद पर पहुंचने में कामयाब हो गया है तो आईए जानते हैं कि इस मिशन की सफलता पर विश्व मीडिया में क्या कहा जा रहा है-

world reaction on chandrayaan 3

अमेरिकी वेबसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स, ब्रिटेन की स्काई न्यूज और द गार्डियन, रूस की स्पूतनिक, कतर की अलजजीरा और अल-अरबिया ने इस खबर को शीर्ष खबरों में जगह दी है।

अलजजीरा चंद्रयान-3 की सफलता पर लिखता है- चंद्रयान-3 ने इतिहास बनाया।

वहीं, बीबीसी ने लिखा है कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर सफल लैंडिग किया है। भारत ने इतिहास बना दिया है।

वहीं वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है- भारत ने चंद्रमा की सतह पर आसानी से अंतरिक्ष यान उतारा।

न्यूयॉर्क टाइम्स लिखता है- चंद्रमा पर पहुंचने की नवीनतम दौड़ में, भारत दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर है।

रूस का स्पूतनिक इस सफलता पर लिखता है- भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है।

द गॉर्जियन चंद्रयान की तारीफ करते हुए लिखता है- भारत ने दुनिया में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारा...

सीएनएन ने लिखा है- भारत ने चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग की

स्काई न्यूज लिखता है- भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग से अंतरिक्ष की भू-राजनीति बदल चुकी है।

पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन ने लिखा- भारत के चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छू लिया, जिसे पानी और ऑक्सीजन का संभावित स्रोत माना जा रहा है।

अल-अरबिया लिखता है कि चंद्रयान-3 की सफलता से अंतरिक्ष में भारत का प्रभाव बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+