कॉमनवेल्थ समिट: लंदन में पीएम मोदी के लिए ब्रिटिश सरकार ने की खास तैयारियां

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी लंदन में होंगे, जिनके लिए ब्रिटिश सरकार ने खास तैयारियां की हैं। इस मीटिंग में हिस्सा लेने आ रहे 52 देशों के प्रतिनिधियों में से पीएम मोदी पहले लीडर होंगे जो ना सिर्फ ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे, बल्कि लिमोजीन कार की भी सवारी करते हुए नजर आएंगे। लंदन में सोमवार को शुरू कॉमनवलेथ समिट में अन्य सभी देशों के प्रतिनिधी साधारण बस से सफर करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी उन तीन खास मेहमानों में होंगे जो बकिंघम पेलेस में ब्रिटिश क्विन से प्राइवेट मीटिंग करेंगे।

कॉमनवेल्थ समिट: लंदन में पीएम मोदी के लिए खास तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक, समिट में आने वाले सभी नेताओं को अलग-अलग स्थान पर जाने के लिए कोच सेवा मिलेगी, लेकिन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी से सफर कर सकेंगे। पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए ब्रिटिश अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, उसके बाद एक इवेंट में हिस्सा लेंगे। 2009 के बाद भारत की तरफ से पहली बार कोई पीएम कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं।

पीएम मोदी 17 अप्रैल को लंदन पहुंचेंगे और 18 अप्रैल को द्विपक्षीय वार्ताओं में व्यस्त रहेंगे और इसके बाद प्रिंस चार्ल्स उनके लिए एक इवेंट आयोजित करेंगे, उस वक्त प्रिंस चार्ल्स टाटा की इलेक्ट्रिक जगुआर लेकर पहुंचेंगे। इस इवेंट में भारत-ब्रिटेन के बीच तकनीक के क्षेत्र में सहयोग प्रदर्शित किया जाएगा। इसी दिन शाम को पीएम मोदी ब्रिटिश क्विन के साथ स्पेशल डिनर में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के पीएम इस समिट में हिस्सा नहीं लेंगे, उनकी जगह राष्ट्रपति ममनून हुसैन लंदन पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान लंदन में कुछ ग्रुप पीएम मोदी का विरोध करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, 1,500 एनआरआई को पीएम मोदी से सवाल करने का अवसर मिलेगा। 20 अप्रैल को भारतीय प्रीमियर देश के अन्य प्रमुखों के साथ विंजसर कासल में एक वापसी में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+