'ऋषि ब्रिटेन को भारत को नहीं बेचेंगे',कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने नस्लवादियों को धोया, देखिए मोस्ट वायरल वीडियो

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम ऋषि सुनक को सोमवार को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया। वे ब्रिटेन के पीएम बनने वाले पहले भारतवंशी हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने पीएम के रूप में पहली बार देश को संबो

ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री (Rishi Sunak New British Prime Minister) बन गए हैं। श्वेत बहुल देश में एक अश्वेत भारतीय मूल के व्यक्ति का पीएम बनना बहुत बड़ी बात है। हालांकि सुनक की काबलियत पर गौर किया जाए तो कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने जिस प्रकार से उन पर भरोसा जताया है उससे तो यह लगता है कि वर्तमान में उनके जैसा नेता फिलहाल कोई नहीं है जो देश को आर्थिक तंगी से बाहर निकाल सके। वैसे भी देश के ज्यादातर लोग सुनक को पसंद करते हैं। वे उनके देश के प्रति सोच और ब्रिटेन के भविष्य को लेकर उनके विचारों को अधिक महत्व देते हैं। हालांकि, दुनिया में नश्लवाद तो आज भी है। ब्रिटेन में कुछ लोग होंगे जो सुनक को पसंद नहीं करते होंगे। हालांकि, समय के साथ उनमें भी परिवर्तन आ जाएगा और सोच भी शायद बदल जाएगी। कॉमेडियन ट्रेवर नूह (Trevor Noah, South African comedian) ने भी सुनक के पीएम बनने के बाद इन्हीं मुद्दों को बड़े बेहतरीन ढंग से उठाया है।

पीएम ऋषि के बारे में क्या सोचती है जनता?

पीएम ऋषि के बारे में क्या सोचती है जनता?

ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद ब्रिटेन की जनता उनके बारे में क्या सोचती है। क्या एक अश्वेत श्वेत लोगों के बीच रहकर शासन चला सकता है। क्या वह ब्रिटेन की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है? क्या एक भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन का अहित तो नहीं कर देगा? ऐसे कई सवाल हैं जो सुनक को लेकर जनता के मन में उठ रहे होंगे। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने लोगों के इन्हीं विचारों को बड़े अच्छे ढंग से लोगों तक पहुंचाया है। बता दें कि,द डेली शो के टेलीविजन होस्ट ट्रेवर नूह एक दक्षिण अफ्रीकी हास्य अभिनेता है। वह एक बेहतरीन राजनीतिक टिप्पणीकार भी हैं।

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने नश्लवादियों को जमकर धोया

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने नश्लवादियों को जमकर धोया

कॉमेडियन ट्रेवर नूह का टेलीविजन कार्यक्रम 'द डेली शो'कॉमेडी से भरा हुआ होता है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारतवंशी ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों के विचारों को सुनने के बाद एक बेहतरीन निष्कर्ष पर लोगों को पहुंचाया है। उन्होंने जिस ढंग से सुनक का पक्ष लिया है वह आने वाले कई पीढ़ियों के लिए एक राह दिखाने वाला बेहतरीन कड़ी माना जाएगा।

कॉमेडियन ट्रेवर नूह का 'द डेली शो'

कॉमेडियन ट्रेवर नूह का 'द डेली शो'

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने व्यंग्यपूर्ण टेलीविजन कार्यक्रम द डेली शो के एक ताजा एपिसोड में, यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री के रूप में एक अश्वेत हिंदू व्यक्ति की नियुक्ति से नाराज लोगों पर कटाक्ष किया। ब्रिटेन में कई लोग अभी भी नश्लवाद की जाल में जकड़े हुए हैं और वे लोग शायद ऋषि सुनक के पीएम बनने से नाराज हैं। वैसे ब्रिटेन में पीएम के तौर पर भारी संख्या में लोग सुनक को पसंद करते हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने पीएम ऋषि से नाराज लोगों पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'बेशक हर कोई ऋषि सुनक के शीर्ष पद पर आने से खुश नहीं हैं... लेकिन ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे उनकी नीतियों को पसंद नहीं करते हैं।'

गोरे लोग अपने जैसा पीएम देखना चाहते हैं!

गोरे लोग अपने जैसा पीएम देखना चाहते हैं!

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने एक ब्रिटिश के रेडियो कार्यक्रम की एक झलकी दिखाते हुए बताया कि कैसे एक व्यक्ति ऋषि सुनक के पीएम बनने से काफी नाराज है। रेडियो कार्यक्रम में होस्ट से बात करने वाले का नाम जेरी लोवेस्टॉफ्ट है। वह सुनक के पीएम बनने से इस कदर नाराज है कि उसने अपनी सारी भड़ास रेडियो कार्यक्रम निकाली। शायद वह नस्लवाद की जकड़ से बाहर नहीं आया है। कॉलर जेरी ने रेडियो होस्ट से पूछा कि, क्या यह ठीक होगा यदि वह पाकिस्तान या सऊदी अरब का प्रधानमंत्री बना दिए जाएं। ये चीजें मायने रखती हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि ब्रिटेन में 85 फीसदी गोरे लोग हैं और गोरे लोग अपने जैसे दिखने वाले को ही देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। वह एक ऐसा पीएम देखना चाहता है जो उनके जैसा हो, उन्हें प्रतिबिंबित करे।

ट्रेवर नूह ने उड़ाया मजाक

ट्रेवर नूह ने उड़ाया मजाक

रेडियो कार्यक्रम के इस झलकी को दिखाने के तुरंत बाद ट्रेवर नूह ने उस व्यक्ति का ऐसा मजाक उड़ाया कि वह आगे से ऐसी बातें करने की हिम्मत भी शायद न जुटा पाए। ट्रेवर नूह ने रेडियो श्रोता के प्रश्नों का जवाब देते हुए सुनक के पक्ष में अपनी बात रखी। उनका कहना था कि यह कैसी बात हुई की गोरे लोग उन देशों पर शासन करना चाहते हैं जहां उनके जैसा कोई नहीं दिखता। यह कल्पना करना मुश्किल है कि वह दुनिया कैसी होगी। नूह का कहने का मतलब था कि, गोरे अंग्रेज दुनिया के अन्य देशों पर शासन तो कर सकते हैं लेकिन उनके देश में कोई अश्वेत पीएम नहीं बन सकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, जातिवाद हमेशा उपनिवेशवाद का बचाव करती है।

अंग्रेज शासन तो कर सकते हैं सत्ता नहीं सौंप सकते

ट्रेवर नूह ने रेडियो पर सवाल पूछने वाले ब्रिटिश नागरिक से कहा कि आप उपनिवेश (colonization) नहीं हो रहे हैं। आप डरे नहीं आपका नया पीएम ब्रिटिश है, वह बदला लेने के लिए यह नहीं कहेगा कि मैं पूरा ब्रिटेन को भारत को बेच रहा हूं। वह एक ब्रिटिश पीएम है। ट्रेवर नूह ने बातों ही बातों में ब्रिटेन के घोर नश्लवाद की सोच रखने वाले लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि, आपका नया पीएम ऋषि सुनक ब्रिटिश नागरिक है और वह आपके भलाई के लिए ही काम करेगा। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक

ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक

बता दें कि, 42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। मंगलवार को सुनक बकिंघम पैलेस पहुंचे, किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। किंग और सुनक की मुलाकात पैलेस के रूम नंबर 1844 में हुई। परंपरा के मुताबिक, सुनक पर्सनल कार से बकिंघम पैलेस पहुंचे। बकिंघम पैलेस से ऋषि प्राइम मिनिस्टर की ऑफिशियल कार से ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे। यहां बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया। कहा- देश इस वक्त मुश्किल में है। पूर्व PM लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुई हैं। अब हम इन्हें सुधारेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+