ताबूत बनाने वाले शख्स की चमकी किस्मत, छत तोड़कर घर में गिरा 13 करोड़ रुपए का 'पत्थर'
ताबूत बनाकर गुजारा कर रहा शख्स रातोंरात बना करोड़पति, छत से आकर गिरा 14 करोड़ रुपए का 'पत्थर'
नई दिल्ली। कहते हैं कि भगवान जब किसी पर मेहरबान होता है तो उसे बिना मांगे ही सबकुछ दे देता है। कुछ ऐसा ही चमत्कार हुआ एक शख्स के साथ, जो ताबूत बनाकर अपनी जिंदगी का गुजारा करता है। इस शख्स की किस्मत देखते ही देखते अचानक बदल गई और वो एक दिन के अंदर 10 करोड़ का मालिक बन गया। दरअसल ये शख्स अपने घर के सामने आंगन में ताबूत बनाने के काम में लगा था कि तभी अचानक फुटबॉल के साइज का एक उल्कापिंड उसके घर की छत को तोड़ता हुआ अंदर आकर गिरा। ये उल्का पिंड काफी पुराना था, जिसके बदले में उसे करीब 13 करोड़ रुपए मिले।
Recommended Video

'छत को तोड़ता हुआ आकर गिरा पत्थर'
मामला इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा में कोलांग इलाके का है, जहां 33 वर्षीय जोशुआ हुतागलंग नामक शख्स ताबूत बनाने का काम करते हैं। मंगलवार को जोशुआ अपने घर के आंगन में ताबूत बनाने के काम में लगे थे कि तभी छत को तोड़ता हुआ एक पत्थर उनके घर के अंदर आकर गिरा। पत्थर को देखकर पहले तो जोशुआ घबरा गए, क्योंकि फुटबॉल के साइज का वो पत्थर दिखने में काफी अजीब था। जोशुआ की पत्नी ने जब इस पत्थर को छुआ तो वो काफी गर्म था, इसके बाद उन्होंने उसे एक कुदाल की मदद से उठाया।

'तेज आवाज सुनाई दी और मेरा पूरा घर हिल गया'
जोशुआ ने बताया, 'मैं अपने काम में लगा था कि तभी एक बहुत तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और मेरा पूरा घर हिल गया। पहले लगा कि कोई बहुत बड़ा पेड़ हमारे ऊपर आकर गिरा है। लेकिन, जब अंदर जाकर देखा तो एक अजीब सा पत्थर हमारे घर की छत को तोड़कर आ गिरा था। मेरी पत्नी ने उसे छूना चाहा तो वो काफी गर्म था। कुछ देर तक तो हमें समझ ही नहीं आया कि हम क्या करें। बाद में मुझे एहसास हुआ कि ये एक उल्कापिंड है और मैंने प्रशासनिक अधिकारियों की इसकी सूचना दी।'

2.2 किलो के उल्कापिंड के बदले मिले 13 करोड़ रुपए
जोशुआ के घर में आकर गिरे 2.2 किलोग्राम के इस उल्कापिंड के बदले में उन्हें 1.4 मिलियन पाउंड यानी करीब 13 करोड़ रुपए दिए गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह उल्कापिंड लगभग 4.5 अरब साल पुराना है और अभी तक मिले उल्कापिंडों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस उल्कापिंड के जरिए वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

गांव के लोगों के लिए चर्च बनाएंगे जोशुआ
उल्कापिंड के बदले में 1.4 मिलियन पाउंड की रकम मिलने के बाद तीन बच्चों के पिता जोशुआ का कहना है कि वो इस धनराशि का कुछ हिस्सा अपने गांव के लोगों के लिए एक चर्च बनवाने में खर्च करेंगे। उल्कापिंड गिरने की खबर मिलने के बाद अंतरिक्ष वैज्ञानिक जारेड कॉलिन्स को जोशुआ के घर भेजा गया। कॉलिन्स ने बताया, 'जैसे ही मेरे फोन की घंटी बजी और मुझे पता चला कि किसी घर में उल्कापिंड आकर गिरा है, मैं उसे देखने के लिए एकदम उतावला हो गया। कोरोना वायरस के संकट के बीच मुझे ऐसी खबर मिली कि मैं तुरंत रकम लेकर उस उल्कापिंड को खरीदने के लिए जोशुआ के घर को रवाना हो गया।'

लिक्विड नाइट्रोडन में स्टोर किया गया उल्कापिंड
कॉलिन्स ने इस उल्कापिंड को अमेरिका भेज दिया है, जहां विशेषज्ञों ने इसे एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में लिक्विड नाइट्रोडन में स्टोर किया है। इस उल्कापिंड की पहचान CM1/2 कार्बोनेसियस चोंडराईट के रूप में की गई है, एक काफी दुर्लभ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस उल्कापिंड में एक अलग अमीनो एसिड और अन्य मौलिक तत्व मौजूद हैं, जो जीवन की उपत्ति के लिए आवश्यक हैं।
ये भी पढ़ें- नीलामी में 14 करोड़ में बिका ये खास कबूतर, इस वजह से लगी इतनी ऊंची बोली












Click it and Unblock the Notifications