पृथ्वी के करीब से गुजरेगा खतनाक एस्टेरॉयड! नासा के वैज्ञानिकों ने अंतिम क्षणों में कही ये बात
नई दिल्ली, 07 जुलाई। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अंतिम क्षणों में एक खतरनाक एस्टेरॉयड की चाल का पता लगाया है जो पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है। गुरूवार एक बस की साइज का ये पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी का लगभग 23 प्रतिशत हिस्से के क्षेत्र से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैलीफोर्निया स्थित प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने इस ग्रह की गति और इसके पृथ्वी से गुजरने को लेकर प्रभावों पर रिसर्च किया है।

पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा एस्टेरॉयड
क्षुद्रग्रह गुरुवार को पृथ्वी के बेहद करीब पहुंच जाएगा। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार ये पृथ्वी से 56,000 मील (90,000 किलोमीटर) की दूरी से गुजर रहा है । जो कि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी का लगभग 23 प्रतिशत है। कुछ दिनों पहले इस एस्टेरॉयड की गति की दिशा की जानकारी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को नहीं थी। नासा को जल्द ही इसकी जानकारी मिली है।

नासा की कैलीफोर्निया लैब में हुआ रिसर्च
कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की गणना के अनुसार, 2022 एनएफ नाम का एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। वहीं नासा ने कहा कि इससे पृथ्वी पर कोई नुकसान नहीं होगा। स्पेस साइंटिट्स ने पैनोरमिक सर्वे टेलीस्कोप और रैपिड रिस्पांस सिस्टम (पैन-स्टार्स) से डेटा का उपयोग करके चुपके एस्टेरॉयड की खोज की है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि छुद्र ग्रह 5.5 मीटर से 12.5 मीटर व्यास का है।

बुधवार शाम को एस्टेरॉयड ने किया मूव
नासा की रिसर्च में सामने आए एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए एक संभावित खतरे के रूप में माना जा रहा है। लेकिन नासा के वैज्ञानिकों ने इससे पृथ्वी को होने वाले नुकसान से इनकार किया है। क्षुद्रग्रह ने बुधवार शाम करीब बजे पृथ्वी की ओर बढ़ना शुरू किया था।

एस्टेरॉयड से पृथ्वी को खतरा बरकरार
अंतरिक्ष में कई ऐसे एस्टेरॉयड हैं जो धरती के दुश्मन हैं। अंतरिक्ष एजेंसियों की इनपर नजर बनी रहती है। हालांकि स्पेस साइंटिस्ट्स का कहना है कि नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां इस तरह के हजारों एनईओ की बारीकी से निगरानी करती हैं। शायद ही कभी वे पृथ्वी के लिए खतरा पैदा करते हैं। वहीं कुछ बड़े एस्टेरॉयड खतरनाक साबित हो सकते हैं।

साल 2021 में नासा ने लांच किया DART
एस्टेरॉयड अक्सर अपनी गति की दिशा में परिवर्तन करते रहते हैं। इसको लेकर नवंबर 2021 में नासा ने डबल क्षुद्रग्रह पुनर्निर्देशन परीक्षण (DART) नामक एक क्षुद्रग्रह-विक्षेपण अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो 2022 ठंड के मौसम में 525-फुट-चौड़े (160 मीटर) डिमोर्फोस एस्टेरॉयड के हेड से टकराएगा।












Click it and Unblock the Notifications