ईरान में CIA के जासूसों को मिली मौत की सज़ा
ईरान का कहना है कि उसने 17 जासूसों को गिरफ़्तार किया है, जो अमरीकी ख़ूफ़िया एजेंसी सीआईए के लिए काम कर रहे थे और इनमें से कुछ को मौत की सज़ा दी गई है.
ख़ुफ़िया मंत्रालय ने कहा है कि संदिग्ध सैन्य और परमाणु गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी सूचनाएं इकट्ठा कर रहे थे.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के इन दावों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट "पूरी तरह से झूठी" है.
हाल के दिनों में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव काफ़ी बढ़े हैं.
इस तनाव की शुरुआत बीते साल तब हुई जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका को ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से बाहर कर लिया था.
ट्रंप ने समझौता तोड़ते हुए कहा था कि ये ईरान के हित के लिए है. ट्रंप ने बीते साल नवंबर में ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए.
ईरान ने सरकारी मीडिया के ज़रिए सोमवार को घोषणा की कि कथित जासूसों को पिछले 12 महीने के दौरान मार्च 2019 तक गिरफ़्तार किया गया था.
- यह भी पढ़ें | ईरान ने अगर होर्मूज़ को बंद किया तो क्या होगा
शुक्रवार को ईरान ने होर्मूज़ की खाड़ी में ब्रितानी तेल टैंकर को ज़ब्त कर लिया था.
वहीं पिछले महीने ईरान ने एक अमरीकी ड्रोन को मार गिराया था और कहा था कि यह ईरान के एयर स्पेस में घुस गया था.
जबकि अमरीका ने ईरान के इस आरोपों को ख़ारिज कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियां बढ़ गई थीं.
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications