IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को मिला खास इंसान का आशीर्वाद, अब प्लेऑफ़ में तूफानी पारी पक्की

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खेल से आईपीएल में तबाही मचाने में सफल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को वह अपनी बैटिंग के दम पर प्लेऑफ़ में लेकर जाने में सफल रहे हैं। अब टीम की नजरें खिताबी जीत दर्ज करने की तरफ है।

सूर्यवंशी मैदान से दूर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिता रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम जैसे ही प्लेऑफ की दौड़ में आगे बढ़ी, इस युवा खिलाड़ी ने तुरंत अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ वक्त निकाला और सीधे अपने माता-पिता से मिलने पहुंच गए।

Vaibhav Sooryavanshi

वानखेड़े की जीत और जश्न

यह खास पारिवारिक मिलन मुंबई के एक होटल में हुआ। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले को देखने के लिए वैभव का पूरा परिवार वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा था। भले ही इस मैच में वैभव का बल्ला न चला हो, लेकिन टीम की जीत और अगले दौर का टिकट मिलते ही पूरे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।

तीन भाइयों की अनोखी बॉन्डिंग

इस मुलाकात के दौरान वैभव की अपने भाइयों के साथ गहरी ट्यूनिंग देखने को मिली। तीन भाइयों में मंझले स्थान पर आने वाले वैभव ने अपने बड़े भाई उज्ज्वल और छोटे भाई आशीर्वाद के साथ मिलकर होटल के कमरे में जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।

लंबे समय बाद मिला मौका

लगातार यात्राओं और कड़े अभ्यास सत्रों के कारण वैभव को अक्सर अपने घर-परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में लंबे समय के बाद जब तीनों भाई एक साथ जमा हुए, तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। होटल के माहौल में भाइयों के बीच की नोकझोंक और हंसी-मजाक ने सबका दिल जीत लिया।

पिता के संस्कारों से बढ़ रहे आगे

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने गेम में आगे बढ़ने में सपोर्ट करने के साथ बेटे को अच्छे संस्कार भी दिए हैं। कई बार देखा गया है कि वैभव खुद से सीनियर प्लेयर्स के पांच छूते हैं, यह उनके पिता की तरफ से आया है। पिता का साफ़ निर्देश है कि बड़ों का आशीर्वाद लेना ही है। अब प्लेऑफ़ से पहले संजीव सूर्यवंशी ने अपने बेटे से मुलाकात कर हौसला बढ़ाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+