नेपाल की सब्‍जीवाली के बाद अब चीन की 'मिर्ची गर्ल' ने लोगों को बनाया दीवाना

लोग इस लड़की के खूबसूरती की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि गांव की यह लड़की कई मॉडल्स को टक्कर दे सकती है।

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान के चायवाले और नेपाल की सब्‍जी वाली के बाद अब चीन के एक गांव की लड़की की तस्‍वीर वायरल हो रही है। इस लड़की की तस्‍वीर मिर्ची गर्ल के हैशटैग के साथ लोगों तक पहुंच रही है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह लड़की चीन के एक गांव में मिर्च बेचती है।

Chinese village girls photo viral on social media after Nepal tarkariwali

लोग इस लड़की के खूबसूरती की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि गांव की यह लड़की कई मॉडल्स को टक्कर दे सकती है। हालांकि यह लड़की किस गांव की है अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। चीन में लोग फैशन एजेंसीज को उसे हायर करने की सलाह दे रहे हैं।

China Girl

आपको बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान का एक चायवाला अरशद खान सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। उसके कुछ ही दीन बाद नेपाल की एक सब्जीवाली की फोटोज वायरल हुई थी। लड़की की ये फोटोज #tarkariwali हैशटैग के साथ नेपाल के लोगों तक पहुंची। फोटोज में एक खूबसूरत सी लड़की नेपाल की एक मार्केट में सब्जी बेचती नजर आ रही है। उसकी दो फोटोज ही सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+