चीनी विश्वविद्यालय ने भारतीय छात्र के खिलाफ एक्शन की धमकी दी, चीन को लेकर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

बीजिंग। चीन के विश्वविद्यालय ने एक भारतीय छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है। छात्र पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ये जानकारी शनिवार को एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने दी है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नागरिक कडुक्कसेरी पूर्वी चीन के जियांगसु प्रांत में स्थित जियांगसु विश्वविद्यालय (जेएसयू) में पढ़ाई करता है। उसने चीन को लेकर जो टिप्पणी की वो चीनी ट्विटर प्लैटफॉर्म सीना वीबो पर वायरल हो गई थी।

china, chinese university, indian student, social media, indian student in china, china india tension, lac, china india standoff, चीन, चीनी विश्वविद्यालय, सोशल मीडिया, भारतीय छात्र, भारत चीन तनाव, एलएसी

आपको बता दें ग्लोबल टाइम्स चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र है। इस रिपोर्ट में जेएसयू के अधिकारी वू के हवाले से कहा गया है, 'विश्वविद्यालय आगे की जांच के बाद विदेशी छात्रों पर अपने नियमों के अनुसार इस गलती के लिए कडुक्कसेरी को दंडित करेगी।' इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारतीय छात्र ने माफी मांग ली है।

बता दें चीन और भारत के बीच इस वक्त तनाव जारी है। गलवान घाटी में हुई चीन की कायराना हरकत से हर कोई गुस्से में है। चीन ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए। ऐसी रिपोर्ट भी हैं, कि इस झड़प में चीन के भी 43 सैनिक मरे/घायल हुए हैं। भारत में अब 'बॉयकॉट चाइना' अभियान चल रहा है। चीनी हरकत के बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है।

वहीं चाइनीज अकैडमी ऑफ सोशल साइंस के तहत आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी के असोसिएट रिसर्च फेलो लुई शियाक्सू ने ग्लोबल टाइम्स में लिखा, 'सीमा पर नए तनाव का आकलन करते समय, भारत को यह समझना चाहिए कि चीन का संयम कमजोर नहीं है।' इसमें भारत के लिए कहा गया है कि उसे महामारी के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में तनाव पर ध्यान देना चाहिए। उसने लिखा, 'अगर सीमा पर तनाव बढ़ता है और प्रतिकूल कारकों में वृद्धि होती है, तो निवेश वापस हो सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+