आज ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका पर गिर सकता है चीन का अंतरिक्ष स्टेशन
वॉशिंगटनः चीन द्वारा अंतरिक्ष में साल 2011 में स्थापित किया गया अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग-1' निष्क्रिय हो गया है जिसके बाद वो पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि चीन का निष्क्रिय अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग-1' आज पृथ्वी पर गिर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ये ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच गिर सकता है। इसके भारत के आस-पास गिरने की संभावना बहुत कम है।

CMSEO ने दिया ये बयान
चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनयरिंग ऑफिस (CMSEO) का कहना है कि अंतरिक्ष 'तियांगोंग-1' सोमवार को अंतरिक्ष स्टेशन के वायुमंडल में प्रवेश कर जाएगा। इसके ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक कहीं पर भी गिरने की संभावना है।

पृथ्वी से आने से पहले ही जल जाएगा
चीन ने दावा किया है कि जमीन पर आने से पहले ही ये जल जाएगा और इसकी नुकसान करने की संभावना बेहद कम है। चीन की सरकारी न्यूज एंजेंसी शिन्हुआ ने चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनयरिंग ऑफिस के हवाले से खबर दी है कि आठ वजन वाले इस स्पेस लैब से उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसके जमीन पर कोई नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है। बताया गया है कि लैब के मलबे का बहुत छोटा सा हिस्सा जमीन पर गिरेगा।

कुछ हिस्से गिर सकते हैं जमीन पर
वैज्ञानिकों ने कहा है कि 'तियांगोंग-1' पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर नियंत्रण नहीं होगा, ये पृथ्वी के वायुमंडल में आते ही बिखर जाएगा और इसके कुछ ही हिस्से जमीन तक पहुंचेंगे, लेकिन ये हिस्से समुद्र या निर्जन क्षेत्र में भी गिर सकते हैं।

तियांगोंग-1 को सितंबर 2011 में प्रक्षेपित किया गया था
वहीं, अमेरिका ने किसी भी हालात से निपटने की तैयारी कर ली है। अमेरिका ने आपात टीमें तैयार कर रखी गई हैं। बता दें, मालूम हो कि तियांगोंग-1 एक अंतरिक्ष लैब है, जिसे सितंबर 2011 में प्रक्षेपित किया गया था. इस लैब ने जून 2013 में अपना मिशन पूरा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications