चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग बोले-हमेशा पाकिस्‍तान के लिए खड़े हैं, Corona से लड़ने के लिए दिए तीन लाख मास्‍क

बीजिंग। पूरी दुनिया चीन से निकले कोरोना वायरस की मार झेलने को मजबूर है। अब तक करीब 9000 लोगों की जान इस वायरस की वजह से चली गई है तो ढाई लाख से ज्‍यादा लोग इसकी चपेट में हैं। इसके बाद भी चीन अपने प्रपोगेंडा से बाज नहीं आ रहा है। चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चाहे जो भी हो जाए और भले ही अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर हालात कितने भी परेशान करने वाले ही क्‍यों न हों, उनका देश हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।

jinping-pakistan

पाकिस्‍तान को चीन ने दिए तीन लाख मास्‍क भी

पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी कोरोना वायरस महामारी के बीच ही चीन की यात्रा पर गए थे। उनके सम्‍मान में जिनपिंग की तरफ से डिनर का आयोजन किया गया था। इसी दौरान जिनपिंग ने यह बात स्‍पष्‍ट कर दी है। जिनपिंग ने कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां कैसे बदल रही हैं, चीन और पाकिस्तान की दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी। ये दोनों देश दुनिया के सामने एक ऐसा मॉडल पेश करेंगे जो मानवता और लोगों की भलाई के मामले में सबसे बेहतर साबित होगा।' माना जा रहा है कि जिनपिंग के इस बयान से चीन ने भारत को संदेश देने की कोशिश की है। पाक राष्‍ट्रपति अल्वी ने जिनपिंग से मुलाकात के बाद कहा- 'पाकिस्तान और चीन के बीच ये दोस्तीऐतिहासिक है और दोनों देशों के लोग इसे दिल से महसूस करते हैं।' अल्वी ने बीजिंग से मिल रहे समर्थन के बाद कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय समझौतों को और मजबूती मिल गई है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन की तरफ से पाकिस्‍तान को जल्द ही उसे तीन लाख फेस मास्क, 10,000 प्रोटेक्टिव सूट और इसके साथ ही चार मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+