पीओके बॉर्डर पर चीन और पाक के सैनिकों की गश्‍त

बीजिंग। चीन और पाकिस्‍तान के सैनिकों ने पहली बार पीओके से सटे शिन्जियांग प्रांत के बॉर्डर पर ज्‍वाइंट पेट्रोलिंग की है। पीपुल्‍स डेली ऑनलाइन ने इस पेट्रोलिंग से जुड़ी जानकारी के साथ ही कई फोटोग्राफ्स भी पब्लिश की हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन-पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में ज्‍वाइंट पेट्रोलिंग की है।

pok-china-pakistan

द पीपुल्स डेली आनलाइन ने लिखा है कि शिन्जियांग प्रांत में पाकिस्तान की बॉर्डर पुलिस फोर्स के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की बॉर्डर रेजीमेंट ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक संयुक्त गश्त की। फोटोग्राफ्स से साफ है कि दोनों ओर से सशस्त्र सैनिक कई क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रहे हैं।

यूं तो चीन के सैनिक क्षेत्र में वर्ष 2014 से ही गश्त कर रहे हैं। यह गश्‍त उस समय शुरू हुई है जब यह खबर आई है कि 100 से अधिक उइगर मुस्लिम आईएसआईएस में शामिल होने के लिए शिन्यिांग से निकले हैं।

द न्यू अमेरिका फाउंडेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुछ मुस्लिम प्रथाओं को प्रतिबंधित करने या उन पर सख्त नियंत्रण के चलते कई उइगर मुसलमान युवा आईएसआईएस में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+