चीन ने माना, गायब हुए इंटरपोल चीफ उसके पास, चल रही है जांच
नई दिल्ली। चीन ने कहा है कि गायब हुए इंटरपोल चीफ मेंग होंगवेई उनके यहां है और वो जांच के दायरे में हैं। चीन ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले मेंग की पत्नी ने बताया था कि मेंग ने लापता होने से पहले उन्हें चाकू का फोटो भेजा था, जो उनके किसी खतरे में होने का इशारा करता है। 29 सितंबर को इंटरपोल के अध्यक्ष फ्रांस से चीन के लिए निकले थे। उनकी पत्नी ने बताया था कि मेंग के चीन पहुंचने के बाद उनसे संपर्क ना हो सका और तबसे उनकी कोई खबर नहीं थी।

मेंग होंगवेई नवंबर 2016 में इंटरपोल के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे, जिनका कार्यकाल 2020 में खत्म होना है। इससे पहले वह चीन में सार्वजनिक सुरक्षा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय नशीले पदार्थ नियंत्रण आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं, चीन में नेशनल काउंटर-टेररिज्म के लिए डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। 64 वर्षीय मेंग चीन के रहने वाले हैं, जो पेकिंग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। मेंग ने 1972 में राजनीति में प्रवेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications