VIDEO: Ex से बदला लेने के लिए निकाला नायाब तरीका, डिलीवरी ब्वॉय से मुंह पर फेंकवा दी गर्म चाय

Viral Video on Social Media: प्यार में आप ने लोगों को सारी हदों को पार करते देखा होगा, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक अनोखा किस्सा सुर्खियां बटोर रहा है। बस अंतर इतना है कि ये किस्सा प्यार की जगह ब्रेकअप के बाद बदले की आग का है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वैसे तो ये घटना जनवरी के अंत की है, लेकिन लव वीक में ये तेजी से वायरल हुई।

ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने का नायाब तरीका

ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने का नायाब तरीका

दरअसल चीन के शांगडोंग में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से बहुत ज्यादा प्यार करती थी। लंबे वक्त तक दोनों रिलेशन में भी रहे लेकिन फिर अचानक उनके रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद दोनों ने अलग होने की ठान ली। लड़के ने ब्रेकअप के बाद मूवऑन कर लिया, लेकिन लड़की का प्यार गुस्से में बदल गया था। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने नायाब तरीका अपनाया। जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है।

डिलीवरी ऐप पर लिखे खास निर्देश

डिलीवरी ऐप पर लिखे खास निर्देश

लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए फूड डिलीवरी ऐप से चाय ऑर्डर की। जब भी हम किसी ऐप से खाने-पीने का सामान ऑर्डर करते हैं तो उसमें नीचे खास दिशानिर्देश देने का ऑप्शन रहता है। इस मामले में लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय के लिए जो निर्देश लिखे, उसे जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी। लड़की ने चीनी भाषा में लिखा कि जो भी शख्स चाय की डिलीवरी करने जाए, तो उसको चाय देने की बजाए उसके चेहरे पर मार दे। आपको उसको अच्छे से ट्रीट करने की जरूरत नहीं है।

डिलीवरी ब्वॉय ने मुंह पर फेंकी चाय

आमतौर पर कस्टमर की ओर से ऐसे निर्देश आने पर डिलीवरी कंपनी वाले मना कर देते हैं, लेकिन इस मामले में तो उल्टा हुआ। डिलीवरी ब्वॉय चाय लेकर लड़की के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के पास पहुंचा। इसके बाद उसने चाय उसके मुंह पर फेंक दी। फिर सॉरी बोलते हुए उसे एक पर्ची थमा दी। ये वाक्या घर में नहीं बल्कि बीच सड़क पर हुआ। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। चाय फेंकने के बाद डिलीवरी ब्वॉय वहां से भाग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+