'मतभेदों पर अधिक भारी हैं साझा हित', चीनी विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात

चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

बीजिंग, 23 जूनः चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। मार्च में चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में पदभार संभालने के बाद रावत की वांग के साथ यह पहली मुलाकात है।

china

तस्वीर- पीटीआई

रावत और वांग के बीच हुई यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 14वें ब्रिक्स सम्मलेन से पहले हुई है। इसके साथ ही यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण कही जा रही है क्योंकि यह दो साल पहले लद्दाख में पैदा हुए सैन्य गतिरोध के चलते द्विपक्षीय संबंधों में आई खटास के बीच हुई है। सैन्य स्तर की वार्ता के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने पिछले साल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे और गोगरा क्षेत्र में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की थी।

चीन और भारत के साझा हित महत्वपूर्ण

भारत लगातार यह मानता रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास की कुंजी है। वांग के साथ इस मुलाकात पर चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में वांग के हवाले से कहा गया है कि चीन और भारत के साझा हित उनके मतभेदों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को एक-दूसरे को कमजोर करने के बजाय समर्थन करना चाहिए, एक-दूसरे के खिलाफ रक्षा क्षमता के बजाय सहयोग को मजबूत करना चाहिए और एक-दूसरे पर संदेह करने के बजाय आपसी विश्वास को बढ़ाना चाहिए।

एक-दूसरे संग मिलकर हो संवाद

चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर और स्वस्थ विकास की पटरी पर लाने के लिए एक-दूसरे से मिलकर संवाद करना चाहिए। इसके साथ ही संयुक्त रूप से विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना चाहिए और चीन व भारत तथा विभिन्न विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने दोनों पक्षों से दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण रणनीतिक सहमति का पालन करने, द्विपक्षीय संबंधों के भीतर सीमा मुद्दे को उचित स्थिति में रखने पर जोर देने, बातचीत और परामर्श के माध्यम से समाधान तलाशने का आह्वाह्न किया।

ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा चीन

बीजिंग इस साल ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पांच सदस्यीय समूह 'ब्रिक्स' के सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। बुधवार को शी और मोदी ने ब्रिक्स देशों के अन्य प्रमुखों के साथ ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया था। वांग ने मार्च में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाला के साथ वार्ता की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+