Coronavirus China: चीन के झेजियांग में कोरोना की सुनामी, हर रोज आ रहे 10 लाख मामले
चीन में कोरोना से सबसे ज्यादा खराब स्थिति झेजियांग (Zhejiang) प्रांत की बताई जा रही है। झेजियांग में हर दिन लगभग 10 लाख मामले देखने को मिल रहे हैं। यह शहर चीन के औद्योगिक शहर शंघाई के करीब है।

Image: PTI
चीन में कोरोना वायरस की नई लहर ने कोहराम मचा दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर रोज करोड़ों में मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी के श्वशान घरों में शवों का अंबार लगा है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री शी जिनपिंग की सरकार चुनिंदा मरीजों के ही आंकड़े जारी कर रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शनिवार को केवल 4128 नए मामले दर्ज किए हैं। उसने दावा किया कि चीन में लगातार चौथे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। हालांकि इसी बीच चीन के एक प्रांत को लेकर अलग ही दावे किए जा रहे हैं।

झेजियांग में हर दिन लगभग 10 लाख मामले
चीन में कोरोना से सबसे ज्यादा खराब स्थिति झेजियांग (Zhejiang) प्रांत की बताई जा रही है। झेजियांग में हर दिन लगभग 10 लाख मामले देखने को मिल रहे हैं। यह शहर चीन के औद्योगिक शहर शंघाई के करीब है। झेंजियांग की सरकार ने एक स्टेटमेंट में बताया, "संक्रमण का उच्च स्तर Zhejiang में जल्द आने का अनुमान है। इस दौरान प्रति दिन के संक्रमणों की संख्या बढ़कर 20 लाख तक हो सकती है।" झेजियांग उन इलाकों में से एक है जहां बिना लक्षणों वाले कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं।

नए साल में पीक पर जाएगा कोरोना
झेजियांग सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण का पीक नए साल तक संभव है। झेजियांग की आबादी 6.54 करोड़ है। लाखों मामले आने के बीच भी चीन संक्रमण को छुपा रहा है। झेजियांग प्रांत के प्रशासन ने कहा कि 13,583 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में हुआ। एक मरीज कोरोना के कारण गंभीर था। चीन ने कोरोना से होने वाली मौतों को भी सीमित कर दिया है। चीन में अब कोरोना से उन्हीं मौतों को गिना जाता है, जिसमें मरीज को सांस से जुड़ी तकलीफ हो। दुनिया भर के एक्सपर्ट ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।

40 लाख प्रतिदिन का रिकॉर्ड टूटेगा
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई एक आंतरिक बैठक के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में लगभग 248 मिलियन लोग, या लगभग 18 प्रतिशत आबादी के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि यदि सही है, तो संक्रमण दर जनवरी 2022 में स्थापित लगभग 4 मिलियन के पिछले दैनिक रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इसके अलावा फॉर्च्यून ने बताया कि चीनी अधिकारी और कंपनियां कोविड-पॉजिटिव लोगों को अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए काम पर लौटने दे रही हैं, इसके बावजूद कि कोविड में भारी उछाल आया है।












Click it and Unblock the Notifications