साउथ चाइना सी पर चीन ने दी अमेरिका को युद्ध की धमकी

साउथ चाइना सी पर पर अमेरिका के भावी विदेश सचिव रेक्‍स टिलरसन के बयान से भड़का चीन। कृत्रिम द्वीप पर चीन को रोका तो फिर छिड़ेगा चीन के साथ बड़ा युद्ध।

बीजिंग। चीन की आधिकारिक मीडिया ने अमेरिका को युद्ध की धमकी दी है। मीडिया ने कहा है कि अगर अमेरिका ने साउथ चाइना सी पर जाने से उसे रोका तो फिर बड़ा युद्ध छिड़ेगा। चीन की मीडिया की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब अमेरिका के भावी विदेश सचिव रेक्‍स टिलरसन ने चीन को नए द्वीप पर रोकने या उस प्रतिबंधित करने की बात कही है।

south-china-sea-china-us-war-साउथ-चाइना-सी-अमेरिका-चीन-युद्ध.jpg

अमेरिका की सबसे कठोर प्रतिक्रिया

चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से लिखा गया है, 'क्‍या टिलरसन की शेखी सीनेट के लिए सिर्फ धोखा नहीं है। सीनेटर्स का समर्थन जुटाना और जानबूझकर चीन की ओर कठोर रुख दिखाना था, जिसके सहारे उनकी नियुक्ति की संभावनाओं को बढ़ाने का प्रयास किया गया।' टिलरसन को नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने स्‍टेट सेक्रेटरी के पद के लिए चुना है। टिलरसर ने साउथ चाइना सी पर चीन के कृत्रिम द्वीप निर्माण को बिल्‍कुल रूस की ओर से क्रीमिया पर नियंत्रण करने जैसा ही बताया है। नई अमेरिकी सरकार चीन को इस मुद्दे पर एक साफ संकेत भेजना चाहती है कि 'पहले द्वीप का निर्माण बंद किया जाए और दूसरा चीन को यहां पर प्रतिबंधित किया जाए।' ग्‍लोबल टाइम्‍स की ओर से लिखा गया है, 'यह अभी साफ नहीं है कि उन्होंने जो भी बातें कहीं हैं उनमें से उनके लिए कौन सी अहम है? लेकिन उनकी बातों पर ध्यान देना काफी जरूरी है क्योंकि अमेरिका की ओर से अभी तक यह सबसे कठोर प्रतिक्रिया है।'

टिलरसन को सीनेट की मंजूरी मिलना बाकी

चीन के एक और सरकारी अखबार चाइना डेली ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। इसमें लिखा है, 'यह सवाल अभी बना हुआ है कि क्या एक्सॉन मोबिल कॉर्प के पूर्व चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी टिलरसन को विदेश सचिव के रूप में सीनेट की मंजूरी मिलेगी? अगर उनकी नियुक्ति होती है, तो यह देखने लायक होगा कि चीन के विरुद्ध उनके विचार किस हद तक अमेरिकी विदेशी नीतियों का रूप लेते हैंघ्‍ आखिरकार, अमेरिकी सीनेट के विदेश मामलों की समिति के सामने बीते बुधवार को नियुक्ति की सुनवाई के दौरान उन्‍होंने जो कुछ भी कहा वह उनका व्यक्तिगत झुकाव हैं।' वहीं चीन की मीडिया से अलग चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन और अमेरिका के हित एक जैसे हैं और दोनों ही देश एक दूसरे का समर्थन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+