जनाजे पर अश्लील डांस कर आत्मा मुक्ति दिलाने वाली स्ट्रिपर्स की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली। अपनों की मौत पर अश्लील डांस करने वालों के बारे में सुनकर आप चौंक गए होंगे। हमारे समाज के लिए ये चौंकाने वाली बात हैं, लेकिन चीन में ये आम बात है। यहां सालों से लोग अपनों के मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस करवाते हैं। खासकर चीन के ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत पर स्ट्रिपर्स डांस करवाना शुभ माना जाता है। ये परंपरा सालों से चली आ रही है और लोगों की जीविका इससे जुड़ी है, लेकिन अब चीनी सरकार ने इस पर चाबुक चला दिया है।

 मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस

मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस

चीन के ग्रामीण इलाकों में किसी की मौत पर लड़कियों का अश्लील डांस करवाया जाता है। लेकिन अब चीनी सरकार ने इस पर पाबंदी लगाने की बात कही है। सरकार ने इस अजीबो-गरीब परंपरा पर सख्ती करते हुए इसे गैरकानूनी करार दिया है और ऐसे स्ट्रिपर्स को मिलने वाले भुगतान पर रोक लगाने की बात कही है। सरकार ने ऐ से आयोजनों पर रोक लगा दी है,जिसके बाद इन स्ट्रिपर्स की जीविका मुश्किल में पड़ गई है।

 सालों से चलती आ रही है परंपरा

सालों से चलती आ रही है परंपरा

आपको बता दें कि चीन में ये परंपरा सालों से चलती आ रही है। किसी की मौत पर भीड़ को जुटाने के लिए स्ट्रिपर्स को बुलाया जाता है। लड़कियों से अश्लील डांस करवाया जाता है। स्ट्रिपटीज़ कपड़े उतारकर अश्लील डांस करती हैं। लोगों की भीड़ को बनाए रखने के लिए उन्हें मोटी रकम देकर लोगों के सामने उनसे डांस करवाया जाता है। लोग अपनी शानोशौकत दिखाने और भीड़ जुटाने के लिए ऐसा करते है।

 चीनी सरकार ने की कार्रवाई

चीनी सरकार ने की कार्रवाई

चीन के संस्कृति मंत्रालय ने इसे गैरकानूनी करार दिया है। सरकार ने इस पर साल 2006 और 2015 में कार्रवाई की, लेकिन फिर भी चीन के ग्रामीण इलाकों में ये चलता रहा है। अब एक बार फिर से चीनी सरकार ने इस प्रथा पर कार्रवाई करते हुए इस बैन करने की बात कही है। सरकार ने मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट पर चेतावनी दी है। लोगों को ऐसे समारोह में शामिल न होने के सलाह दी है और कहा है कि ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+