समंदर में फिर से भिड़े चीन और फिलीपींस, ड्रैगन ने साऊथ चाइना सी में 24 साल पुराने जहाज को हटाने की अपील

ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को खुलासा किया गया है कि बीजिंग ने फिलीपींस से रेनाई रीफ से युद्धपोत को तुरंत हटाने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि चीन और फिलीपींस के बीच साउथ चाइना सी को लेकर विवाद बढ़ गया है।

फिलीपींस ने चीन पर दक्षिण चीन सागर में अपने जहाज रोकने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही फिलीपींस ने चीन पर मिलिट्री सप्लाई बोट पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया था। फिलीपीं ने चीन के कदम को आक्रामक कार्रवाई बताया।

china-vs-philippines

चीनी कोस्ट गार्ड ने शनिवार को फिलीपींस के जहाजों को रोक दिया था और उनपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। चीन ने इसके पीछे तर्क दिया कि फिलीपींस इस इलाके में अतिक्रमण कर रहा है और इस इलाके से अवैध सामग्री ले जाता है।

ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि रेनाई रीफ को चीन के नानशा द्वीप समूह का हिस्सा बताते हुए बीजिंग ने रीफ की मूल स्थिति को बहाल करने का आह्वान किया है।

चीन पहले भी मांग करता रहा है कि फिलीपींस यहां अपने छोटे से रक्षा बल को हटा ले और वहां मौजूद तैनात जहाज को हटाए। इस अमेरिकी जहाज को 1999 में तैनात किया गया था। अब यह द्वीप पर फिलीपींस के कब्जे के प्रतीक के रूप में वहां खड़ा है।

एक चीनी प्रवक्ता ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और चीन और आसियान सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित दक्षिण चीन सागर में पार्टियों के आचरण पर घोषणा का गंभीर उल्लंघन बताया। उन्होंने दावा किया कि रेनाई रीफ की मौजूदा स्थिति के लिए फिलीपींस द्वारा चीन की सद्भावना और ईमानदारी की अनदेखी करना और निर्माण सामग्री को युद्धपोत तक पहुंचाना हो सकता है।

चीन द्वारा फिलीपींस के जहाज पर हुई गोलीबारी पर अमेरिका ने भी बयान दिया। अमेरिका ने कहा कि दक्षिण चीन सागर पर चीन की लगातार धमकियां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं। ऐसे समय में अमेरिका अपने सहयोग फिलीपींस के साथ खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+