China Squirrels Sniffing: अब कुत्तों की जगह गिलहरी पकड़ेगी ड्रग्स, चीन में दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग
चीन अपने अजीबो-गरीब काम के लिए सुर्खियों में रहता है। इस बार गिलहरी को ड्रग्स पहचानने की ट्रेनिंग देने का मामला सामने आया है। स्निफर डॉग की तरह अब गिलहरी ड्रग्स की पहचान करेंगी।

आम तौर पर किसी क्राइम में तलाशी के लिए कुत्तों को सूंघने की ट्रेनिंग दी जाती है। स्निफर डॉग की ट्रेनिंग किसी प्रतिबंधित ड्रग्स या संदिग्ध सामानों को बरामद करने के मकसद से भी होती है। चीन अनोखा प्रयोग करने के कारण सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में स्निफर के रूप में काम करने के लिए गिलहरी को ट्रेनिंग दी जा रही है। जानिए क्या है इस अनोखी पहल का कारण

गिलहरियों को चीन में प्रशिक्षण
चीन में कुत्तों की जगह अब प्रशिक्षित गिलहरियों की मदद से ड्रग्स को सूँघ कर पकड़ा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक गिलहरी को दी जा रही ट्रेनिंग के बाद ट्रेन स्टेशनों, हवाई अड्डों, गोदामों और सीमा चौकियों पर ड्रग्स का पता लगाया जा रहा है। इस खास काम के लिए गिलहरियों को चीन में प्रशिक्षित किया गया है।

छह स्निफर गिलहरियों का पहला बैच
डब्लूआईओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की राजधानी बीजिंग से 1700 किमी दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग की पुलिस का कहना है कि उन्होंने खोजी कुत्तों के बदले अधिक व्यवहार्य रिप्लेसमेंट खोजने के प्रयास में देश के छह स्निफर गिलहरियों के पहले बैच को प्रशिक्षित किया है।

ट्रेनिंग कुत्तों की तरह ही मिलती है
पुलिस कुत्तों के स्थानीय दस्ते के प्रशिक्षक यिन जिन ने बताया, "गिलहरी में सूंघने की काफी तीव्र भावना होती है, लेकिन हमारे पास अतीत में सूंघने वाली गिलहरी नहीं थी। हमारे पास चूहों को प्रशिक्षित करने की परिपक्व तकनीक नहीं थी।" उन्होंने कहा कि अधिकारी उसी प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करते हैं जिसका उपयोग वे खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित करने के लिए करते हैं।

कुत्तों के बदले गिलहरी, क्या कुत्ते सूंघने में बेहतर नहीं?
कुत्तों को परंपरागत रूप से अन्य जानवरों, यहां तक कि rodents की तुलना में सूंघने में बेहतर माना जाता है। हालांकि, गिलहरी जैसे rodents ड्रग्स और संबंधित अवैध पदार्थों को पैकेज और तंग कोनों से भरे "जटिल वातावरण" में सूंघने में अच्छे हैं। गिलहरी ऐसी जगहों तक पहुंच सकती है जहां आम तौर पर कुत्ते नहीं पहुंच सकते।

गिलहरियां ड्रग्स मिलने की सूचना कैसे देंगी?
चीनी एंटी-ड्रग्स पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक बार एक गिलहरी को संदिग्ध दवाओं या ड्रग्स का पता चलेगा तो, एक प्रशिक्षित गिलहरी किसी वस्तु को खुरच कर अपने प्रशिक्षक को सूचित करेगी। यह पहली बार नहीं है जब अधिकारियों ने खोजी कुत्तों का विकल्प खोजने की कोशिश की है। नीदरलैंड में पुलिस ने 2013 में चूहों को ड्रग्स और गनपाउडर सूंघने का प्रशिक्षण दिया था। इनकी सफलता दर 95 प्रतिशत थी।

चीन का नशा विरोधी अभियान
चीन से करीब 30 साल पहले 1993 में अमेरिका में, न्याय विभाग ने नशीले पदार्थों को सूंघने के लिए पॉट-बेल्ड सूअरों के उपयोग का परीक्षण किया था। बता दें कि चीन में अवैध दवाओं पर चीन की शून्य-सहिष्णुता नीति है। चीन में ड्रग्स या नशीली दवाओं के अपराधों के दोषी व्यक्तियों को अक्सर मृत्यु सहित गंभीर दंड का सामना करना पड़ता है। कथित तौर पर 2021 के अंत में देश में लगभग 1.5 मिलियन ड्रग यूजर थे। द टाइम्स अखबार की रिपोर्ट में बताया गया कि नशीली दवाओं के विरोधी प्रयासों पर नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में चीन ने 54,000 से अधिक ड्रग मामलों को सुलझाया गया। 77,000 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और 27 टन ड्रग्स जब्त किया।












Click it and Unblock the Notifications