Acharya Lokesh Muni जमीयत चीफ पर भड़के, मौलाना मदनी ने 'आदम, अल्लाह और मनु...' पर दिया बयान, VIDEO
जमीयत चीफ मौलाना मदनी के बयान को गलत बताते हुए जैन मुनि आचार्य लोकेश ने कहा, उन्होंने आदम, अल्लाह और मनु को लाकर जो प्रतिपादन किया वह सही नहीं है।

Acharya Lokesh Muni जमीयत चीफ पर भड़के। मौलाना मदनी ने 'आदम, अल्लाह और मनु...' पर बयान दिया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम की VIDEO में जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के संबोधन के बाद मंच पर उपस्थित आचार्य लोकेश मुनि (जैन मुनि) ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, "हम उनके(अरशद मदनी) वक्तव्य से सहमत नहीं है। हम केवल आपस में मिलजुल कर रहने से सहमत हैं।"
सर्वसम्मति से मौलाना मदनी की बातों का विरोध
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के बयान पर आचार्य लोकेश मुनि ने कहा, हमने सभी ने प्रेम और सद्भाव की बातें की लेकिन मदनी साहब का जो वक्तव्य आया वह बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने अपनी ही कोई कहानी कह दी। हम सभी सर्वसम्मति से मदनी जी की बातों का विरोध करते हैं।
#WATCH दिल्ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी के संबोधन के बाद मंच पर उपस्थित आचार्य लोकेश मुनि (जैन मुनि) ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, "हम उनके(अरशद मदनी) वक्तव्य से सहमत नहीं है। हम केवल आपस में मिलजुल कर रहने से सहमत हैं।" https://t.co/LB4GPrpL39 pic.twitter.com/kNSH849N42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023
क्या मनु, आदम और अल्लाह पर गलत बोले मौलाना?
बकौल आचार्य लोकेश मुनि, हमें जन्म देने वाले हमारे मां बाप हैं। उन्होंने आदम, अल्लाह और मनु को लाकर जो प्रतिपादन किया वह सही नहीं है। इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी ने मनु की पूजा पर बयान दिया था। उन्होंने कहा, कुछ लोग बताते हैं कि राम से पहले मनु ओम की पूजा करते थे, इसे ही हम भी अल्लाह कहते हैं।
#WATCH मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था,न श्री राम,न ब्रह्म,तब मनु किसे पूजते थे?कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर,फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं: जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना सैयद अरशद मदनी pic.twitter.com/TxiKNjVhMk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2023
क्या बोले मौलाना मदनी
बकौल मौलाना सैयद अरशद मदनी, "मैंने धर्म गुरु से पूछा जब कोई नहीं था,न श्री राम,न ब्रह्म,तब मनु किसे पूजते थे? कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह,आप ईश्वर,फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते हैं।"

Recommended Video
धर्मगुरुओं ने विरोध में छोड़ा मंच
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बयान के जवाब में कहा, तुम्हारे पूर्वज हिंदू नहीं मनु थे। मनु और आदम को मौलाना मदनी ने एक ही करार दिया। उनके बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। मौलान मदनी के बयान से आक्रोशित धर्मगुरुओं ने जमीयत का मंच छोड़ दिया।
रामलीला मैदान में आदम की कहानी
मामला दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जमीयत के 34वें अधिवेशन से जुड़ा है। बकौल मौलाना मदनी, ओम कौन है ? बहुत से लोगों ने कहा उसका कोई रूप-रंग नहीं है। यह दुनिया में हर जगह हैं। इसे ही हम अल्लाह कहते हैं। आप ईश्वर कहते हैं। मौलाना मदनी ने कहा, हजरत आदम नबी थे। सबसे पहले उन्हें भारत की धरती पर उतारा गया। आदम अफ्रीका, अरब, रूस में भी उतारे जा सकते थे, लेकिन आदम के लिए दुनिया में भारत की धरती चुनी गई।












Click it and Unblock the Notifications