चीन ने जापान को दी युद्ध की चेतावनी, जापानी सागर में भेजा जंगी जहाजों का बेड़ा, कहा- अंजाम भुगतेंगे साथी देश

चीन ने अपना सबसे बड़ा विध्वंसक जहाज जापान सागर में भेज कर जापान को अमेरिका का साथ देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

बीजिंग: विस्तारवादी नीति की वजह से दुनिया की बड़ी शक्तियों को अपने खिलाफ कर चुके चीन को जब करारा जबाव मिल रहा है तो वो भड़क गया है। चीन ने जापानी सागर में जापान को चेतावनी देने के लिए अपना विध्वंसक जहाज भेज कर धमकाने की कोशिश की है। चीन का मकसद जापान को सबक सिखाना है और ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन ने जापानी सागर में विध्वंसक जहाज भेजने की जुर्रत की हो। चीन ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका का साथ दे रहे साथी देश चीन से उलझने का नकारात्मक अंजाम सोच लें।

जापान को चेतावनी

जापान को चेतावनी

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीनी सेना पीएलए की नेवी ने कई जहाजों का बेड़ा, अपने 10 हजार टन वजनी क्लास टाइप 55 विध्वंसक जहाज के नेतृत्व में जापानी सागर सुशीमा में भेजा है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन ने जापानी सागर में अपना विध्वंसक जहाजों का बेड़ा जापानी सागर में भेजा हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने ये कदम जापान और अमेरिका रक्षामंत्रियों के बीच हुई मुलाबात और चीन के खिलाफ की गई बैठक के बाद उठाया है। चीनी रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान ने चीन को उकसाने की हरकत की है, जिसके जबाव में चीन ने जंगी जहाजों का बेड़ा जापानी सागर में भेजा था। जिसे जापानी नेवी ने रोकने की कोशिश की। जापान की नेवी से मुंह की खानी के बाद अब चीन ने कहा है कि उसका मकसद अलग अलग समंदर में जाकर हथियारों के साथ युद्धाभ्यास करना है।

जापान का बयान

जापान का बयान

जापान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन की नेवी जापान के मालिकाना हक वाले समंदर में दाखिल होने की जुर्रत की हो। उन्होंने कहा कि 'चीन की 055 गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज, टाइप 052 गाइडेड मिसाइल विध्वंसक और टाइप 054A गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को जापानी मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने आइडेंटिफाइ किया है। चीन के जंगी जहाज बेड़े बड़ी तेजी से जापान की तरफ बढ़ रहे थे।'। जापान ने चीन के दुस्साहसी रवैये की पुष्टि कर दिया है। और इसी के साथ तय हो गया है कि चीन अब दुनिया को युद्ध का मैदान बना देना चाहता है। हालांकि, चीन की तरफ से जापानी समंदर में क्या किया गया है क्या चीन की नौसेना का जापानी नेवी के साथ कोई टकराव भी हुआ है, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई।

चीन का शक्ति-प्रदर्शन

चीन का शक्ति-प्रदर्शन

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि जापानी समंदर में जाने के बाद अब चीन की नौ-सेना को पता चल गया है कि उसकी क्षमता जापानी समंदर में कितनी अंदर तक है। असल में माना यही जा रहा है कि चीन अब सीधे तौर पर जापान को धमका रहा है। ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि टाइप 055 विध्वंसक जहाज ने जापानी सागर तक मार करने की झमता का परीक्षण कर लिया है।

जापान को खुलेआम धमकी

जापान को खुलेआम धमकी

ग्लोबल टाइम्स में चीन की तरफ से कहा गया है कि जापान अपने दोस्त के साथ चीन को धमकाने की कोशिश कर रहा है लेकिन जापान को इसके निगेटिव पक्ष के बारे में भी जान लेना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहा है। जापान अमेरिका के साथ मिलकर जो कदम उठा रहा है उससे चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है और जापान चीन को उकसाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही जापान और अमेरिका ने चीन के कोर इंटरेस्ट पर भी खतरा बनने की कोशिश की है, लिहाजा अमेरिका और अमेरिका के साथी देशों को अब फिर से शांति पर विचार करना चाहिए और चीन से उलझने के नकारात्मक परिणाम के बारे में सोचना चाहिए।

सबसे विध्वंसक जहाज का दावा

सबसे विध्वंसक जहाज का दावा

जापान सागर में दाखिल होने वाला चीन का विध्वंसक जहाज टाइप 055 करीब 180 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा है। ये विध्वंसक जहाज एक बार में 112 वर्टिकल मिसाइल लॉन्च कर सकता है। इस जहाज की क्षमता पानी से जमीन, पानी से आकाश और पानी से पानी में मार करने की है। वहीं, इस चीन की इस जहाज से पनडुब्बियों को भी निशाना बनाया जा सकता है। चीन की ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन का टाइप 055 वारशिप दुनिया का सबसे शक्तिशाली वारशिप है और अगर सबसे ज्यादा शक्तिशाली नहीं है, तो ये दुनिया के सबसे शक्तिशाली जहाजों में से एक है। चीनी मीडिया के मुताबिक चीन में इस वक्त 8 टाइप 055 वारशिप बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 2 अब चीनी सेना को मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+