एनएसजी में एंट्री और आतंकी मसूद अजहर पर कार्रवाई को लेकर भारत का समर्थन नहीं करेगा चीन

चीन ने संयुक्त राष्ट्र संघ में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकवादी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के अभियान को समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्‍ली। चीन ने संयुक्त राष्ट्र संघ में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकवादी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के भारत के अभियान को समर्थन देने से इनकार कर दिया है। साथ ही न्‍यूक्लियर सप्‍लॉयर्स ग्रुप में भारत की इंट्री पर अपना रुख बदलने से इंकार कर दिया है।

india-china

आपको बताते चले कि चीन ने एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध पहले भी किया था। चीन विरोध के अपने इस पुराने रुख पर कायम ही रहेगा। चीन ने एनएसजी में भारत की एंट्री के दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उसने एनपीटी पर साइन नहीं किए हैं।

साथ ही चीन ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के भारत की कोशिशों को भी झटका दे दिया है। चीन ने पहले से इस मामले में पेंच फंसा रखे हैं। माना जा रहा था कि चीन के रुख में बदलाव होगा और दोनों ही महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर भारत को जीत मिलेगी। पर चीन के हालिया रुख ने फिर से एक बार सब कुछ रोक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+