चीन को फिर याद आया डोकलाम, भारत से बातचीत से पहले उठाया डोकलाम का मुद्दा

नई दिल्लीः चीन को फिर से डोकलाम की याद आई है। भारत के साथ बातचीत से पहले मंगलवार को कहा कि डोकलाम विवाद दोनों देशों के लिए एक अहम टेस्ट था और इससे हमें सबक सीखना चाहिए। बता दें, भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर 20वें राउंड की बातचीत होने वाली है। ये बातचीत दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जेची के बीच होगी।

22 दिसंबर को हो सकती है बातचीत

22 दिसंबर को हो सकती है बातचीत

भारत-चीन की ये बातचीत संभावित है, उम्मीद जताई जा रही है 22 दिसंबर को दोनों देशों की बातचीत होगी, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें, डोकलाम में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे के आमने-सामने रही थी, दोनों देशों का डोकलाम गतिरोध 28 अगस्त को खत्म हुआ था।

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार हो रही है बातचीत

डोकलाम विवाद के बाद पहली बार हो रही है बातचीत

अगर दोनों देशों के बीच 22 दिसंबर को बातचीत होती है तो डोकलाम गतिरोध के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों देश सीमा विवाद को लेकर आधिकारिक तौर पर एक साथ बैठकर बातचीत करेंगे।

बातचीत में उठेंगे कई मुद्दे

बातचीत में उठेंगे कई मुद्दे

अगर दोनों देशों के बीच 22 दिसंबर को बातचीत होती है तो डोकलाम गतिरोध के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब दोनों देश सीमा विवाद को लेकर आधिकारिक तौर पर एक साथ बैठकर बातचीत करेंगे।

ये मुलाकात केवल सीमा मुद्दे पर नहीं है

ये मुलाकात केवल सीमा मुद्दे पर नहीं है

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता का कहना है कि ये मुलाकात केवल सीमा मुद्दे पर नहीं बल्कि रणनीतिक वार्तालाप पर भी हो रही है। चीन का कहना है कि ये मुलाकात दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों को साझा करने का एक मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+