चीन के रेन कीयू हैं दुनिया के सबसे लंबे टीनेजर, 7.3 फीट है हाइट
ये लड़का है दुनिया का सबसे लंबा टीनेजर, बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आज के समय में एक अच्छी हाइट हर कोई चाहता है, चाहे फिर वो लड़का हो या फिर कोई लड़की, लेकिन उम्मीद से ज्यादा भी हाइट अगर मिल जाए तो वो मुसीबत बन जाती है। कुछ ऐसा ही हाल है चीन के रेन कीयू का, जो सिर्फ 14 साल के हैं, लेकिन हाइट के मामले में इन्होंने अच्छे-अच्छों को पछाड़ दिया है।

7 फीट से अधिक है रेन की हाइट
रेन कीयू दुनिया के सबसे ज्यादा हाइट वाले टीनेजर बन गए हैं। सिर्फ 14 साल की उम्र में 7 फीट और 3 इंच की हाइट लेकर वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। रेन कीयू हमेशा से अपने क्लासमेट की तुलना में सबसे अधिक हाइट के ही रहे हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
जानकारी के मुताबिक, रेन कीयू दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान में स्थित एक जूनियर हाई स्कूल के छात्र हैं। रेन कीयू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। पिछले महीने 18 तारीख को रेन 14 साल के हुए थे, उसी दिन उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था। गिनीज वर्ल्ड ने अपनी वेबसाइट पर रेन की जानकारी देते हुए लिखा है, "रेन कीयू 221.03 सेंटीमीटर का ये छात्र अब 18 साल से कम उम्र के सबसे लंबे पुरुष का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है।

रेन के लिए बनवाया जाता है स्पेशल फर्नीचर
आपको बता दें कि रेन कीयू के लिए उनकी हाइट कभी-कभी थोड़ी सी मुसीबत भी लेकर आ जाती है। रेन के लिए स्पेशल कपड़े आते हैं। साथ ही उसके लिए एक स्पेशल फर्नीचर बनाया जाता है, ताकि वो अपनी पढ़ाई ठीक से बैठकर कर सके।

स्कूल में सीनियर समझते हैं क्लासमेट
लंबी हाइट को लेकर रेन कीयू बताते हैं कि जब से उन्होंने स्कूल जाना शुरू किया है, तभी से उनकी हाइट अपने साथ के छात्रों से अधिक ही रही है। कई बार तो उनके साथी स्कूल में उन्हें सीनियर समझने लगते हैं। रेन का कहना है कि उन्होंने खुद ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।
आपको बता दें कि रेन कीयू से पहले सबसे लंबे टीनेजर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका के केविन ब्रैडफोर्ड के पास था, जिसकी हाइट रेन से 5 सेमी कम थी।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications