Coronavirus: स्थिति बेहतर बताने के लिए चीन की जिनपिंग सरकार पेश कर रही झूठे आंकड़ें!
बीजिंग। एक तरफ कोरोना वैश्विक संकट बन चुका है तो चीन के नेता इस पर अपनी जीत का ऐलान कर रहे हैं। दुनियाभर में अब चीनी नेताओं की आलोचना हो रही है और लोग मान रहे हैं कि नेताओं ने स्थिति से निबटने और बीमारी को लेकर अपारदर्शिता का प्रदर्शन किया है। चीन स्थित मीडिया संगठन काइक्सान की एक रिपोर्ट में कई व्हिस्लब्लोअर्स और स्थानीय अधिकारियों ने जो दावा किया है उससे चीन की जिनपिंग सरकार का एक और झूठ सामने आ गया है। इनकी मानें तो चीन में लोगों के ठीक होने और वायरस के खत्म होने को लेकर जो दावे किए जा रहे, वे सभी पूरी तरह से गलत हैं।

स्टाफ की अटेंडेंस की रिपोर्ट भी झूठी
चीन में कुछ स्थानीय सरकारों को सब्सिडी के रेट पर बिजली नहीं मिल रही है और यहां तक कि उन्हें एक तय सीमा में बिजली का प्रयोग करना पड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि चीन में बिजनेस को वापस शुरू करने के लिए वायरस को नजरअंदाज किया गया है। चीन का झेजियांग प्रांत, जो कि वुहान के पूर्व में हैं, वहां पर सरकार दावा कर रही है कि यहां पर वायरस फैलने से पहले जो कार्य क्षमता थी, उसका 98.6 यानी करीब 99 प्रतिशत फिर से नजर आने लगी है। लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं की तरफ से काइक्सान को बताया है कि बिजनेस को लेकर जो आंकड़ें दिए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से जेझियांग में बिजली की खपत को चेक किया जा रहा है। जिले के अधिकारियों ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वह बिजली और मशीनरी को पूरे दिन के लिए चालू छोड़ना शुरू कर दें।
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया चीन को दोष
बिजनेस के अलावा स्टाफ की अटेडेंस को लेकर भी चीन की सरकार की तरफ से कई तरह के झूठ बोले जा रहे हैं। चीन को अब महामारी के लिए दोष दिया जाने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि आज दुनिया चीन की कारस्तानी की सजा भुगत रही है। ट्रंप ने, 'आज हालात बेहतर होते अगर हमें कुछ माह पहले ही इस बारे में पता लग गया होता। इस महामारी को चीन में उसी जगह पर रोका जा सकता था, जहां से यह शुरू हुई थी।' इस वायरस की वजह से दुनिया भर में अब तक 10,046 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में इटली अब चीन से आगे निकल गया है। यूरोप के इस देश में कोविड-19 की वजह से गुरुवार तक मरने वालों का आंकड़ा 3405 पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications