Bird Flu Virus: चीन में बर्ड फ्लू के नए वायरस का कहर! H3N8 से पहली बार इंसान की मौत
WHO के मुताबिक महिला को संक्रमण होने से पहले वो एक पशु बाजार के पोल्ट्री के संपर्क में थी। जब मेडिकल टीम ने उस बाजार से एकत्र किए तो उसमें H3 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पाए गए थे, जबकि उसके घर पर लिए गए सैंपल नेगेटिव आए हैं

कोविड के नए वेरिएंट के कारण पूरी दुनिया में कोरोना के नए मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस बीच चीन से एक नए वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बर्ड फ्लू के नए वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी चीन के झोंगशान शहर में 56 वर्षीय एक महिला H3N8 बर्ड फ्लू से संक्रमित हुई थी। सोमवार को नए वायरस से उसकी मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, H3N8 एवियन इंफ्लूएंजा से किसी इंसान की मौत का दुनिया में यह पहला मामला है।
हालांकि साल 2022 में इस संक्रमण के दो और मामले सामने आए थे, लेकिन इंसानी मौत का कई मामला सामने नहीं आया। WHO ने अनुमान लगाया है कि बर्ड फ्लू का यह नया वायरस अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
रिपोर्ट्स में WHO के हवाले से कहा गया है कि महिला कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। इसी दौरान उसे गंभीर निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) निगरानी प्रणाली के माध्यम से H3N8 बर्ड फ्लू के संक्रमण का पता चला।
महिला की गंभीर बीमारियों को इस संक्रमण ने और ज्यादा घातक बना दिया, जिससे उसकी सोमवार को मौत हो गई। हालांकि मरीज के किसी भी करीबी संपर्क में आए व्यक्ति को अबतक संक्रमण या बीमारी के लक्षण विकसित नहीं हुए हैं।
WHO के मुताबिक, महिला की तबीयत खराब होने से पहले वह पोल्ट्री फॉर्म गई थी। उस बाजार से एकत्र किए गए नमूने में एच3 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पाए गए थे, जबकि उसके घर पर लिए गए सैंपल नेगेटिव आए हैं।
आपको बता दें कि बीते महीने कंबोडिया में एक 11 वर्षीय लड़की की बर्ड फ्लू से मौत हो गई थी। ये बच्ची H5N1 वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। 2014 के बाद से यह दक्षिण एशियाई देश का H5N1 वायरस संक्रमण का पहला ज्ञात मामला था।












Click it and Unblock the Notifications