Coronavirus: अब बीजिंग में सामने आए 31 नए मामले, वुहान में केस जीरो
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद हर तरफ चिंताएं दोगुनी हो गई है। जो देश पहले ही इस बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। चीन की राजधानी बीजिंग में रविवार को 31 नए मामले सामने आए हैं जो कोरोना से जुड़े हैं। हालांकि यह भी सही है कि देश में कोरोना के केसेज लगातार कम हो रहे हैं।
Recommended Video

कोरोना से गई थी 3,000 से ज्यादा की जान
चीन में लगातार विदेशों से आने वाले लोग वायरस की वजह बनते जा रहे हैं। दूसरी तरफ से चीन के प्रभावित इलाकों में जनजीवन अब पटरी पर लौटने लगा है। वुहान में बस और ट्रेन सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। पूरे हुबेई में धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। रविवार को हुबेई के येचंग शहर से पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत की राजधानी फूझोउ के लिए एक फ्लाइट ने 64 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के मुताबिक हुबेई की राजधानी वुहान में तियान्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट को छोड़कर प्रांत के बाकी एयरपोर्ट्स से डोमेस्टिक और कार्गो फ्लाइट सर्विसेज शुरू हो गई हैं। पिछले साल हुबेई प्रांत के वुहान से निकले कोरोना वायरस की वजह से चीन में 3,304 लोगों की मौत हो गई और यहां पर कुल 81,470 मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications