US पर बढ़ा तनाव, चीन ने किया परमाणु मिसाइल का परीक्षण
नयी दिल्ली। चीन ने अमेरिका का तनाव बढ़ा दिया है। चीन के नए मिसाइल परीक्षण से अमेरिका की परेशानियां बढ़नी तय है। दरअसल चीन ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अपनी आधुनिकतम मिसाइल का परीक्षण किया। ये सफल परीक्षण अमेरिका के लिए इसलिए खतरा है क्योंकि इसकी मारक क्षमता वहां तक की है।

चीन की नई मिसाइल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक हथियार का सफल परीक्षण हुआ है। इस मिसाइल की श्रमता 12,000 किलोमीटर है। अमरीकी सेना के मुताबिक नई मिसाइल से अमरीका भी चीन की मारक क्षमता के घेरे में आ गया है।
चीन ने इसी माह 13 सितंबर को अपनी नई मिसाइल डीएफ-41 का परीक्षण किया। यह मिसाइल अपने साथ 10 हथियार ले जा सकती है, जरूरत पड़ने पर मिसाइल से परमाणु अथवा आण्विक हथियारों से भी हमला किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications