चीन में 2 साल बाद सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड केस, वुहान समेत इन शहरों में रेड अलर्ट जारी
बीजिंग, मार्च 07। पिछले 2 साल से दुनियाभर में तबाही मचाने के बाद अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। भले ही कुछ देशों में फिलहाल इसकी रफ्तार धीमी हो, लेकिन संक्रमण अभी भी लोगों को संक्रमित कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण है चीन का, जहां पर कोरोना के नए मामलों में 2 साल बाद फिर से उछाल देखने को मिला है। दरअसल, रविवार को चीन में कोरोना के 526 नए केस दर्ज किए गए, जिसमें 214 मरीज लक्षण वाले थे और 312 मरीजों में लक्षण नहीं पाए गए। हालांकि राहत वाली बात यह है कि बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

पिछले 2 साल में चीन में एक दिन में सबसे अधि केस
आपको बता दें कि रविवार को चीन से सामने आए कोरोना के नए केस पिछले 2 साल में एक दिन का सबसे अधिक आंकड़ा है। हैरानी वाली बात यह है कि चीन ने कोरोना को लेकर पिछले कुछ समय से जीरो कोविड रणनीति पर काम किया है। इसको लेकर चीन की सरकार की ओर से कई सख्त कदम उठाए गए, लेकिन इसके बावजूद भी संक्रमण अब चीन में फिर से पैर पसार रहा है। चीन के शंघाई में 50 नए मामले मिले हैं। क़िंगदाओ के पोर्ट सिटी में 163 और डोंगगुआन के दक्षिणी विनिर्माण केंद्र ने 153 नए मामलों की सूचना दी है।
मास्क और कोविड प्रोटोकॉल को किया अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के बढ़ते मामलों की वजह से वुहान, शंघाई- कवांनडांग समेत कई शहरों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और फिर से लोगों को मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने की अपील की गई है। इसके अलावा खबर है कि चीन के अधिकारी यात्रा प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। चीन में 6 मार्च तक कोरोना के नए मामलों की संख्या 111,195 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications