कराची हमला: पाक को चीन का अल्टीमेटम, गुनहगारों को जल्द करें गिरफ्तार

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में विस्फोट किया था जिसमें तीन चीनी नागरिक मारे गए थे।

बीजिंग, 11 मई : चीन ने पाकिस्तान के कराची में हुए ब्लास्ट में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि, 26 अप्रैल को पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय में हुए आत्मघाती हमले में तीन चीनी और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में कुछ सालों में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़े हैं। इस मसले को लेकर पाकिस्तान में चीन के उप राजदूत पांग चुनक्स्यू ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह से मुलाकात की। बातचीत के दौरान पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत हुई। चीन के उप राजदूत चुनक्स्यू ने कहा, कि चीन कराची हमले की पूरी जांच करने को कहा है और इसमें शामिल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

xijinping

मीटिंग के दौरान राणा सनाउल्लाह ने कराची हमले में मारे गए चीनी नागरिकों के प्रति दुख जताया और दोषियों को जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाने की बात दोहराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेता चीनी दूतावास और पाकिस्तानी मंत्रालय के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में हमारी गठबंधन सरकार पाकिस्तान-चीन संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और चीन किसी भी आंतरिक या बाहरी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

बताते चलें कि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान की एक वैन को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया था जिसमें तीन चीनी शिक्षक मारे गए थे और एक घायल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+