Masood Azhar Ban पर भारत के सपने पर चीन फेर सकता है पानी, इस बार अपनी ताकत से खत्म कर देगा प्रस्ताव को!
एक बार फिर से चीन पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को लेकर नरम पड़ता दिखाई दे रहा है। चीन का ये कदम भले ही उसे पाकिस्तान के करीब ले जाएगा, लेकिन भारत के साथ रिश्तों में कड़वाहट और अधिक बढ़ जाएगी।

नई दिल्ली। एक बार फिर से चीन पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को लेकर नरम पड़ता दिखाई दे रहा है। चीन का ये कदम भले ही उसे पाकिस्तान के करीब ले जाएगा, लेकिन भारत के साथ रिश्तों में कड़वाहट और अधिक बढ़ जाएगी। अब चीन अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों से समर्थित बैन के प्रस्ताव को हमेशा के लिए रद्द करने की तैयारी कर रहा है। कई महीनों से चीन आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव को टाल रहा है। चीन की वजह से ही आतंकी मसूद अजहर पर अभी तक बैन नहीं लगाया जा सका है।
आतंकी मसूद अजहर ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है, जिनका वह मास्टरमाइंड रह चुका है। इसी के चलते इस साल जनवरी में ही मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव पर चीन ने अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए रोक लगा दी थी, क्योंकि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का एक स्थाई सदस्य है। चीन ने अपनी इस रोक को अगस्त में दोबारा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन गुरुवार को यह अवधि खत्म हो रही है।
यहां आपको बताते चलें कि इस प्रस्ताव पर रोक लगाने के चीन के निर्णय को अब और नहीं बढ़ाया जा सकेगा। ऐसे में सूत्रों का दावा है कि चीन कोशिश करेगा कि मसूद अजहर पर बैन लगाने के प्रस्ताव को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो मसूद अजहर पर बैन लगाने की भारत की उम्मीद पर पानी फिर जाएगा। आपको बता दें कि पठानकोट आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी मसूद अजहर ही था, लेकिन चीन भारत की बात पर भरोसा करने को तैयार ही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications