चीन में प्रदूषण फैलाने वालों पर हुई कड़ी कार्रवाई, 1,000 से ज्यादा अधिकारियों को मिली सजा

बीजिंग। चीन अपने देश में प्रदूषण को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इस बीच चीन सरकार ने प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार एक हजार से अधिक अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा सुनाई है। प्रदूषण से निपटने के लिए चीन की शी जिनपिंग सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसमें उन्होंने शुक्रवार को कई अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें सजा दी है।

चीन में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर हुई कार्रवाई

चीन के पर्यावरण अधिकारियों ने एक लिस्ट जारी कर अपने देश के अलग-अलग 8 प्रांतों के 1,140 अधिकारियों को सजा सुनाई है। इन सभी अधिकारियों पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इस कदम से लगता है कि चीन सरकार प्रदूषण से लड़ने के लिए ठोस उपाय ढूंढने का प्रयास कर रही है।

चीन के ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर अधिकारी बड़े पदों पर काबिज है। इस कार्रवाई में कई पार्टी कमिटी के मेंबर्स और लोकल सरकारी मेंबर्स भी शामिल है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए 100 से अधिक केस फाइल किए गए हैं।

चीन की मिनिस्ट्री ऑफ एन्वाइरन्मेंट ने बयान जारी करते हुए कहा, 'यह उन लोगों के लिए ठोस संदेश है कि अगर आप पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे तो आपको सजा मिलेंगी। चाहे आप रिटायर्ड हो या आपका किसी दूसरे प्रांत में तबादला कर दिया गया हो।'

बात दें कि चीन की सत्ता दूसरी बार संभालने के बाद वियतनाम में हुए एपेक समिट में शी जिनपिंग ने कहा था कि वे पर्यावरण के आधारभूत संरचना को बेहतर बनाकर 2035 तक एक सुंदर चीन बनाएंगे। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर बीजिंग में भी प्रदूषण को कम करने के लिए चीन सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+