एक साथ पी गया 10 बीयर और फिर 18 घंटे तक नहीं किया पेशाब, फट गया ब्लेडर

नई दिल्ली। चीन में बहुत ज्यादा शराब पीने और फिर पेशाब ना करने के चलते एक शख्स का मूत्राशय (ब्लेडर) फट गया। ये शख्स रात को 10 बियर पी गया और फिर जाकर सो गया। करीब 18 घंटों तक ये बंदा नशे में सोता ही रहा, इससे वो पेशाब के लिए ना जा सका और उसका ब्लेडर प्रेशर नहीं झेल सका। शख्स का ब्लेडर तीन हिस्सों में फट गया।

तेज दर्द हुआ तो खुली आंख

तेज दर्द हुआ तो खुली आंख

चीनी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, झेजियांग प्रांत के 40 साल के हू 10 बीयर पीने के बाद सो गए और करीब 18 घंटे जब बहुत तेज दर्द हुआ तो वो उठे। बुरी तरह से कराह रहे हू को लेकर उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने तेज दर्द की वजह जानने के लिए जांच की तो पाया कि मूत्राशय फट गया है। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को बीयर पीकर 18 घंटे सोने की बात बताई।

तुरंत करना पड़ा ऑपरेशन

तुरंत करना पड़ा ऑपरेशन

डॉक्टरों ने बताया कि जब हू को अस्पताल लाया गया तो उनका मूत्राशय तीन हिस्सों में फट चुका था। दर्द की वजह से वो चीख रहे थे। ऐसे में तुरंत की उनका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अब हू की हालत में सुधार है। डॉक्टरों का कहना है कि हू खतरे के बाहर हैं और कुछ दिन में ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों ने कहा कि नशे के चलते हू सोते रहे और पेशाब के लिए नहीं गए जिससे उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ी है।

 ब्लेडर में मिला था तार

ब्लेडर में मिला था तार

करीब दो हफ्ते पहले भारत में असम की राजधानी गुवाहाटी में ब्लेडर में तार डाल लेने का अजीब मामला सामने आया था। यहां एक शख्स ने निजी अंग में मोबाइल का चार्जर घुसा लिया। उसके पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके मूत्राशय में तार जैसा कुछ है। ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने करीब एक मीटर लंबा मोबाइल चार्जर का केबल शख्स के ब्लेडर से निकाला। 30 साल का ये शख्स भी डॉक्टर के पास पेट दर्द की​ शिकायत लेकर आया था। डॉक्टर ने जब मूत्राशय का एक्सरे किया गया तो वहां केबल होने का पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+