आर्टिफिशियल सूरज के बाद अब चीन ने बना दिया 'नकली चंद्रमा', वहां मेंढकों के साथ कर रहा ये काम
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैलाकर चीन खुद को आगे बढ़ाने में जुटा है। अभी हाल ही में चीन ने आर्टिफिशियल सूरज बनाया था, जो असली वाले सूर्य से 5 गुना ज्यादा गर्मी दे रहा है। कई विशेषज्ञों ने इसको लेकर चीन को चेतावनी दी थी, लेकिन वो नहीं रुका। अब उसने एक आर्टिफिशियल चंद्रमा बनाने में कामयाबी हासिल की है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

छोटी वस्तुएं ऊपर उठ रहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी वैज्ञानिकों ने एक बॉक्स बनाया है, जहां पर चंद्रमा के बराबर गुरुत्वाकर्षण है। इसे आर्टिफिशियल चंद्रमा कहा जा रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नकली चंद्रमा चट्टानों और धूल से ढका एक 60 सेमी का निर्वात कक्ष है। इसमें एक चुंबकीय क्षेत्र होता है, जिससे छोटी वस्तुओं को ऊपर उठाना संभव है।

क्या है मकसद?
इस आर्टिफिशियल चंद्रमा पर शोधकर्ताओं ने चेसनेट और मेंढक को उड़ाने की कोशिश की। उनका मानना है कि किसी जीव को चंद्रमा पर भेजने में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होगा, ऐसे में उसकी टेस्टिंग यहीं कर ली जाए। अगर यहां जीव सही से रह लेता है तो उसे मिशन पर भेजा जाए। आने वाले दिनों में उपकरणों का भी परीक्षण यहां पर किया जाएगा।

रूस से चोरी किया आइडिया
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक रूसी वैज्ञानिकों ने चुंबक का प्रयोग करके मेंढक को उड़ाने की कोशिश की थी, वहीं से चीनियों ने ये आइडिया चुरा लिया। मामले में भौतिक विज्ञानी एंड्रयू गीम ने कहा कि चुंबकीय उत्तोलन (चुंबक से किसी चीज को उड़ाना) निश्चित रूप से एंटीग्रेविटी के समान नहीं है, लेकिन चुंबकीय क्षेत्रों द्वारा माइक्रोग्रैविटी की नकल करने से अंतरिक्ष अनुसंधान में अप्रत्याशित नतीजे सामने आ सकते हैं।
Recommended Video

आर्टिफिशियल सूरज पर खर्च किए अरबों
आपको बता दें कि इसी महीने चीन ने अपने सुपर-हॉट ईस्ट पावर जनरेटर का परीक्षण भी शुरू किया। ये परमाणु 'आर्टिफिशियल सूरज' 70 मिलियन डिग्री पर चलता है और एक दिन असीमित स्वच्छ ऊर्जा प्रदान कर सकता है। इस पर चीन को लगभग £701 मिलियन (70 अरब) का खर्च आया है। साथ ही इस प्रोजेक्ट में 10 हजार से ज्यादा वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications