VIDEO: चीन में इंजीनियरिंग का अजूबा, 19 मंजिला इमारत के बीच से गुजरी ट्रेन, देखकर दुनिया हैरान
चीन के Liziba Monorail Station का वीडियो वायरल हो रहा। ये स्टेशन 19 मंजिला इमारत के बीच बना है।

भारत में जब भी कोई रेल या मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होता है, तो जमीन का अधिग्रहण किया जाता है। कई बार तो बड़ी-बड़ी इमारतें अधिग्रहित करके तोड़ दी जाती हैं, लेकिन अब चीन में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना देखने को मिला है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा।
चीन ने चोंगकिंग के चहल-पहल भरे शहर में गगनचुंबी इमारतों के बीच से ट्रेन का संचालन कर दिया। इसके लिए ना तो किसी तरह की तोड़फोड़ की गई और ना ही जमीन का अधिग्रहण हुआ। माना जा रहा कि चीन का ये प्रयोग दुनियाभर में नई क्रांति ला सकता है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 19 मंजिला इमारत है, जिसके हर ओर आबादी नजर आ रही। तभी एक ट्रेन आती है और बिल्डिंग के बीच लगी पटरियों की मदद से वो अंदर चली जाती है। उसी वक्त एक ट्रेन अंदर से बाहर की ओर निकलती है। इंजीनियरिंग का ये कारनामा दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहा स्टेशन Liziba Monorail Station (लिज़िबा मोनोरेल स्टेशन) है। ये स्टेशन एक बिल्डिंग की छठी से आठवीं मंजिल के बीच स्थित है। यहां ट्रेनों का संचालन आसानी से हो रहा। खास बात ये है कि इस तरह के स्टेशन की वजह से भरी आबादी के बीच से मोनो रेल गुजर गई और किसी को नुकसान भी नहीं हुआ।
कई लोगों को सुरक्षा की चिंता
वैसे चीन के इस कारनामे की काफी तारीफ हो रही है। बहुत से लोगों ने वहां रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, लेकिन ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से सुरक्षित है। आसपास के लोग भी इसका हिस्सा बनने से खुश हैं। वहां पर कई लिफ्ट लगी हैं, जिससे यात्री आराम से स्टेशन तक जा सकते हैं, जबकि अन्य लिफ्ट के जरिए लोग अपने घरों और दफ्तरों में जाते हैं। मोनो रेल सामान्य रेलवे की तरह ज्यादा आवाज नहीं करती, ऐसे में इससे किसी को डिस्टर्ब भी नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications