चीन में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोगों के जिंदा दफ्न होनें की आशंका
चीन में भूस्खलन 100 लोगों के जिंदा दफ्न होनें की आशंका
शिचुआन। चीन में भयंकर भूस्खलन के बाद 100 लोगों के इसमें जिंदा दफ्न हो जाने की आशंका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चीन के शिचुआन प्रान्त में 40 घर तबाह हो गए हैं। भूस्खलन की वजह तेज बारिश को बताया जा रहा है। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे हुई।

क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलन में ये 40 घर मलबे में तब्दील हो गए। जिसमें 100 लोगों की जान जाने की आशंका है। राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। जहां भूस्खलन हुआ है वो इलाका मिनजियांग नदी के किनारे पर है।
भूस्खलन के बाद शिनमो गांव लगभग तबाह हो गया। भूस्खलन से मिनजियांग नदीं में मलबा गिरने से करीब दो किमी तक रास्ता बंद हो गया, जिससे राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहतकार्यों के लिए बुल्डोजर मौके पर भेजे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications